- इसमें चैट, डेटा और मेमोरी के कंट्रोल्स शामिल हैं.
ChatGPT इस्तेमाल करते समय यूजर्स की बातचीत, मेमोरी, ऐप्स और डेटा से जुड़ी कई Privacy सैटिंग्स काम करती हैं. हालांकि इन सभी ऑप्शनों का इस्तेमाल कैसे होता है और उन्हें कहां से बदला जा सकता है, यह समझना हमेशा आसान नहीं होता है. इसी बीच अब OpenAI ने ChatGPT में Privacy Center नाम का नया सेक्शन शुरू किया है. इसका मकसद अलग-अलग Privacy कंट्रोल्स को एक जगह समझाना और उनसे जुड़ी सैटिंग्स तक सीधे पहुंच देना है. तो आइए जानते हैं कि Privacy Center में क्या मिलेगा और इससे कैसे ज्यादा कंट्रोल मिलेगा.
Privacy Center खोलने से आपकी मौजूदा Privacy सेटिंग्स में अपने आप कोई बदलाव नहीं होगा. आपकी कोई Chat या अन्य डेटा भी अपने आप डिलीट नहीं होगा. OpenAI के अनुसार, Privacy फीचर और कंट्रोल्स यूजर के Plan, Region, Account और Workspace सेटिंग्स के हिसाब से अलग हो सकते हैं.
Privacy Center में क्या मिलेगा?
OpenAI के मुताबिक, Privacy Center ChatGPT की मौजूदा Privacy सेटिंग्स को हटाने या बदलने के लिए नहीं आया है. ये कंट्रोल्स पहले की तरह सैटिंग्स में ही मौजूद रहेंगे. नया Privacy Center यूजर्स को यह समझने में मदद करेगा कि अलग-अलग Privacy फीचर्स क्या करते हैं और किसी सैटिंग्स में बदलाव करने के लिए कहां जाना है.Privacy Center को तीन मुख्य हिस्सों में बांटा गया है. इनमें Personalised chats and ads, Chat privacy और Data use and access शामिल हैं.
मेमोरी की जानकारी
पहले सेक्शन में उन फीचर्स की जानकारी दी जाती है, जो ChatGPT के एक्सपीरियंस को यूजर के हिसाब से Personalise कर सकते हैं. इसमें Memory, Personalised Chats, Ads, Data Use, Apps और Account Security से जुड़े ऑप्शन शामिल हैं. OpenAI ने यह भी साफ किया है कि किसी Chat को डिलिट करने से उस बातचीत से सेव मेमोरी अपने आप डिलीट नहीं होती है. एलिजेबल यूजर्स के लिए इस सेक्शन में Personalised Ads और Location से जुड़ी जानकारी भी दिखाई जाएगी.
Chat privacy में टेंपरेरी चैट का ऑप्शन
वहीं दूसरा सेक्शन Chat privacy है. इसमें टेंपरेरी चैट से जुड़ी जानकारी मिलती है और यहीं से टेंपरेरी चैट शुरू करने का ऑप्शन भी खोला जा सकता है.
यह भी पढ़ें – एक ही सवाल पर ChatGPT, Gemini और Claude के जवाब अलग क्यों आते हैं?
इससे कैसे ज्यादा कंट्रोल मिलेगा
इसके साथ ही तीसरे हिस्से Data use and access में प्लगइन्स और ऐप्स, मॉडल में सुधार के लिए डेटा के इस्तेमाल और डेटा को एक्सपोर्ट या डिलीट करने से जुड़े ऑप्शन शामिल हैं. यूजर्स को अपने डेटा और प्राइवेसी से जुड़े अलग-अलग कंट्रोल की जानकारी एक ही जगह पर आसानी से मिल सकेगी.
ChatGPT में Privacy Center ऐसे खोलें
ChatGPT का Privacy Center Web और मोबाइल दोनों पर खोला जा सकता है. Web पर Account Menu खोलें और Help में जाकर Privacy Center चुनें. वहीं iPhone और Android ऐप में Settings खोलने के बाद Privacy Center का ऑप्शन दिखाई देगा. यह सुविधा साइन-इन किए हुए Free, Go, Plus, Pro और Business अकाउंट्स के लिए Web पर उपलब्ध है और iOS साथ ही Android पर भी धीरे-धीरे रोलआउट की जा रही है. वहीं, Enterprise, Edu और Healthcare अकाउंट्स में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है.
यह भी पढ़ें – Xiaomi 18 Pro की स्क्रीन में नया Privacy फीचर, जानें कैसे करेगा काम





