व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video


व्हाइट हाउस के बाहर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मिलने से पहले दोनों देशों के फोटोग्राफर्स के बीच तीखी बहस देखने को मिली है. व्हाइट हाउस में फोटोग्राफी की जगह को लेकर चीनी फोटोग्राफर्स, व्हाइट हाउस स्टाफ फोटोग्राफर और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के बीच हुए इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है अमेरिकी अधिकारी चीन के कुछ फोटोग्राफर को उनकी जगह से जबरदस्ती हटा रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने मैरीलैंड स्थित ‘ज्वाइंट बेस एंड्रयूज’ पहुंचने पर शी चिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का स्वागत किया था. चिनपिंग ने वाशिंगटन पहुंचने पर कहा कि चीन-अमेरिका को प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार होना चाहिए और दोनों देश नए दौर में अपने संबंधों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने का रास्ता तलाश सकते हैं. यह 2015 के बाद शी की वाशिंगटन की पहली यात्रा है. साल 1962 के बाद ये पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने सैन्य अड्डे पर किसी विदेशी नेता का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया है.

अमेरिकी कंपनियों का चीन में स्वागत: जिनपिंग

व्हाइट हाउस में प्रेसिडेंट ट्रंप और  चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का गर्मजोशी से स्वागत किया. मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमने अच्छी फ्रेंडशिप कायम की है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन के दरवाजे खुले हैं और अमेरिकी कंपनियों का देश में निवेश करने के लिए स्वागत है. उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका की यह जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि एआई हमेशा इंसानों के नियंत्रण में रहे.

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), व्यापार, तकनीक, ताइवान और दोनों देशों की सेनाओं के बीच संवाद जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई. ट्रंप ने कहा कि यूएस और चीन ने दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान साथ मिलकर काम किया था, उसी तरह दोनों देश बेहतर भविष्य बनाने के लिए साथ काम कर सकते हैं.