सोशल मीडिया पर आपने जंगल के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है उसमें दिखाया गया है कि जंगल पर राज कैसे किया जाता है और जब आप ठहर जाएं तो कैसे आपके पीछे पूरा कारवां रुक जाता है. हाल ही में राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक टाइगर ने बीच सड़क पर सुस्ताने का फैसला किया तो उसके पीछे 30 जिप्सियों की लंबी लाइन लग गई और ऐसा लगा मानों जंगल में ट्रैफिक जाम हो गया हो.
रणथंभौर में टाइगर ने रोका 30 जिप्सियों का काफिला
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक टाइगर को सुस्ती काटते हुए देखा जा सकता है. बाघ का मूड बिल्कुल अपनी नींद खराब करने का नहीं है और वह भी इस वजह से तो कतई नहीं कि कोई सफारी जीप उससे उसकी नींद छीन ले. नतीजा? नतीजा यह रहा कि राजस्थान के रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान में, यह विशालकाय बाघ जंगल के रास्ते के ठीक बीच में लेट गया और लगभग 30 सफारी जीपों को इस इंतजार में छोड़ दिया कि कब ये बाघ हटे और कब हम आगे बढ़ें.
रास्ता रोक सुस्ताता दिखा बाघ
इस मजेदार और हैरान कर देने वाले पल को एलेना नाम की एक पर्यटक ने कैमरे में कैद किया और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया. वीडियो में कई सफारी वाहन सोते हुए बाघ के पीछे कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि पर्यटक चुपचाप इस दुर्लभ दृश्य को देख रहे हैं और उसका वीडियो बना रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने टाइगर को लेकर तरह तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए.
यह भी पढ़ें : बाइक के पीछे पिंजरा बनाकर ठूंसे 5 बच्चे, वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, एक साथ इतनी गाड़ियों के आने पर लगे रोक
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इसलिए ही इसे टाइगर कहा जाता है, क्या Aura है भाई. एक और यूजर ने लिखा…नींद खुलने के बाद उसे खाना चाहिए, जरा संभल कर. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जंगल में एक साथ इतनी गाड़ियां क्या कर रही हैं, इन्हें सीमित किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें : पार्टी करने गए लोगों ने रेस्टोरेंट पर जमकर खाया खाना, बिल आया 62 लाख





