- दोनों फोन में लाइका के साथ 200MP ट्रिपल रियर कैमरा.
Xiaomi की नई फ्लैगशिप सीरीज में इस बार सिर्फ कैमरा या बड़ी बैटरी ही चर्चा में नहीं है. कंपनी स्क्रीन को लेकर भी ऐसा फीचर ला रही है, जो फोन इस्तेमाल करते समय आसपास मौजूद लोगों की नजर से जानकारी को बचाने में मदद कर सकता है. Xiaomi 18 Pro सीरीज में Hardware-Level Privacy Display दिया जाएगा. खास बात यह है कि इसके लिए अलग से Privacy Screen Protector लगाने की जरूरत नहीं होगी, यह तकनीक फोन के डिस्प्ले हार्डवेयर का ही हिस्सा होगी. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को चीन में आज यानी 23 सितंबर को लॉन्च किया जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि Xiaomi 18 Pro की स्क्रीन का नया प्राइवेसी फीचर कैसे काम करेगा.
Xiaomi 18 Pro की स्क्रीन प्राइवेसी फीचर कैसे काम करेगा?
Xiaomi के मुताबिक, नई Privacy Display तकनीक सीधे डिस्प्ले में बनाई गई है. इसका काम स्क्रीन के देखने के एंगल को सीमित करना है. जब Privacy Mode चालू किया जाएगा, तो फोन को सामने से देखने वाले व्यक्ति को स्क्रीन सामान्य तरीके से दिखाई देगी, लेकिन साइड से देखने पर डिस्प्ले काफी ज्यादा डार्क नजर आएगा.
कंपनी के अनुसार, 60 डिग्री से ज्यादा के Viewing Angle पर साइड से दिखाई देने वाली ब्राइटनेस करीब 1 प्रतिशत तक रह सकती है. इसके लिए डिस्प्ले में अलग-अलग तरह के पिक्सल का इस्तेमाल किया गया है, जो बड़े एंगल से निकलने वाली रोशनी को कम करते हैं. यह तकनीक Samsung Galaxy S26 Ultra में मिलने वाली Privacy Display तकनीक जैसी है.
Xiaomi 18 Pro में 4,000 निट्स की ब्राइट स्क्रीन
Xiaomi 18 Pro सीरीज में नया M11 Luminescent Panel दिया जाएगा. Xiaomi का दावा है कि यह पिछली पीढ़ी के पैनल की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा Efficient है. डिस्प्ले की Peak Brightness 4,000 Nits तक होगी.
कंपनी का कहना है कि यह पैनल सामान्य 2K Resolution वाले डिस्प्ले की तुलना में कम बिजली खपत करते हुए बेहतर Display परफॉर्मेंस दे सकता है. फोन में सिर्फ 0.99mm के Bezels मिलेंगे, जिससे Screen-to-Body Ratio भी ज्यादा रहेगा. Xiaomi 18 Pro में 6.36 इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है और इसमें LTPO AMOLED, 144Hz Refresh Rate और 2K-Class Resolution मिलने की बात कही गई है. हालांकि इसकी पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी.
यह भी पढ़ें – IP Address से कैसे जुड़ती है आपकी Online दुनिया? जानें पूरी टेक्नोलॉजी
7,000mAh से 8,500mAh तक बैटरी
बैटरी के मामले में भी Xiaomi ने बड़ा अपग्रेड किया है. Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh Battery दी जाएगी, जबकि 18 Pro Max में 8,500mAh की Battery मिलेगी. Fast Charging को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई हैं, लेकिन कंपनी ने अभी इसकी पूरी Charging Specifications नहीं बताई हैं.
Xiaomi 18 Pro का कैमरा कैसा होगा?
कैमरा सेटअप भी इस सीरीज का बड़ा हिस्सा होगा. दोनों फोन में Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया Triple Rear Camera System मिलेगा. इसमें 200MP Primary Camera और 200MP Periscope Telephoto Camera शामिल होने की बात सामने आई है. 50MP Ultra-Wide Camera भी मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें – Amazon पर AI की Shopping बंद, Meta Muse की एंट्री ब्लॉक; जानें क्यों?





