- पुराने डिवाइस एक्सचेंज, नो कॉस्ट EMI; वितरण नेटवर्क मजबूत हुआ.
त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग की तैयारी शुरू हो चुकी है और Amazon ने अपनी सबसे बड़ी सेल को लेकर तारीख भी सामने रख दी है. कंपनी का Great Indian Festival 2026 भारत में 8 अक्टूबर से शुरू होगा. इस दौरान Smartphone, Electronics, TV, Home Appliances समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर डील्स देखने को मिलेंगी. हालांकि Amazon ने अभी किसी भी प्रोडक्ट की फाइनल सेल प्राइस जारी नहीं की है, लेकिन Bank Discount, Exchange Offer, No Cost EMI और Prime Benefits जैसे कई ऑफर्स की जानकारी दे दी गई है. तो आइए जानते हैं इस सेल में क्या-क्या फायदा मिल सकता है.
8 अक्टूबर से शुरू होगी Amazon की बड़ी सेल
Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी. कंपनी ने अभी सेल की लास्ट तारीख और हर प्रोडक्ट पर मिलने वाली सटीक छूट की जानकारी शेयर नहीं की है. इस बार Blockbuster Deals, Top 100 Deals, Mega Deals और 8 PM Deals जैसे कई खास ऑफर देखने को मिलेंगे. इसके अलावा Buy More Save More, Exchange Mela, Amazon Combos और Sample Mania जैसे ऑफर भी सेल का हिस्सा होंगे.
SBI कार्ड से खरीदारी पर मिलेगी छूट
Amazon के मुताबिक, पात्र SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक की तत्काल छूट मिल सकती है. पात्र क्रेडिट कार्ड से की गई ईएमआई खरीदारी पर भी यह फायदा मिलेगा. हालांकि Minimum Purchase, Maximum Discount Limit और किन प्रोडक्ट्स पर यह लागू होगा, इसकी पूरी शर्तें अभी सामने नहीं आई हैं.
Prime Members को मिलेगा एक्स्ट्रा फायदा
Prime Customers के लिए भी सेल में अतिरिक्त बचत का मौका रहेगा. Amazon के अनुसार, कुछ Products पर Prime Members को 10 प्रतिशत तक एक्स्ट्रा सेविंग्स मिल सकती है. हालांकि हर प्रतिशत पर यह फायदा मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी अभी कंपनी ने नहीं दी है.
iPhone और Samsung पर नजर
सेल में पुराने प्रीमियम स्मार्टफोन पर खास डील्स देखने को मिल सकती हैं, खासकर तब जब नए iPhone 18 Pro और Pro Max भारत में उपलब्ध हो चुके हैं. iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और Samsung Galaxy S25 Ultra जैसे मॉडल्स पर Price Cut, Bank Offer और Exchange Benefit मिलने की संभावना जताई गई है, लेकिन इनकी सेल प्राइज अभी Amazon ने कनर्फम नहीं की हैं.
यह भी पढ़ें – BGMI में फ्री लूट से ज्यादा खास Secret Backpack, ऐसे मिलेगा Legacy Reward
सेल में Exchange और No Cost EMI भी
Amazon ने बताया है कि अलग-अलग कैटेगरी में Exchange Offers और No Cost EMI उपलब्ध होंगे. ग्राहक पुराने डिवाइस को Exchange करके या EMI के जरिए नए गैजेट की खरीदारी कर सकेंगे. साथ ही असली बचत Product Price, Seller Offer, Bank Discount, Exchange Value और Stock पर निर्भर करेगी.
Festive Shopping के लिए Amazon की तैयारी
त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली खरीदारी को देखते हुए Amazon ने भारत में अपनी डिलीवरी व्यवस्था को मजबूत किया है. कंपनी ने 20 नए फुलफिलमेंट सेंटर, 6 सॉर्ट सेंटर और 150 लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन जोड़े हैं. इसके साथ ही Amazon ने 1.6 लाख से ज्यादा मौसमी रोजगार के अवसर देने की भी घोषणा की है.
यह भी पढ़ें – 79,999 रुपये में Samsung Galaxy S26 FE, Exchange के बाद Price कितना?





