प्राकृतिक रूप से कैसे बढ़ाएं अपनी उम्र, आने को तरस जाएगी मौत

प्राकृतिक रूप से कैसे बढ़ाएं अपनी उम्र, आने को तरस जाएगी मौत


हर इंसान चाहता है कि वह लंबे समय तक स्वस्थ और एक्टिव लाइफ जिए. लेकिन आज कल की गलत लाइफस्टाइल और खान-पान के वजह से यह मुश्किल होता जा रहा है. वैसे तो उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे पूरी तरह रोका नहीं जा सकता. हालांकि दैनिक जीवन की कुछ आदतों में बदलाव कर के आप स्वस्थ और लंबी उम्र पा सकते हैं. जानिए सही खान-पान, अच्छी नींद और नियमित एक्सरसाइज से कैसे अपनी उम्र बढ़ा सकते हैं.

खाने की थाली को बनाएं संतुलित

लंबी उम्र के लिए सबसे पहले अपने खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है. भोजन में हरी सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज, दालें, बीन्स, मेवे और बीज जैसी पौष्टिक चीजों को शामिल करें. शरीर को जरूरी प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और फाइबर देने वाला भोजन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है. वहीं बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, अधिक चीनी, नमक और जंक फूड का सेवन कम करना बेहतर होता है.

रोज करें एक्सरसाइज

लंबी उम्र के लिए शरीर को एक्टिव रखना बेहद जरूरी है. रोज पैदल चलना, साइकिल चलाना, या अपनी कैपेसिटी के अनुसार कोई अन्य एक्सरसाइज करने से शरीर एक्टिव रहता है. नियमित एक्सरसाइज वजन को नियंत्रित रखने के साथ हार्ट और मसल्स के लिए भी बेहतर होती है. उम्र बढ़ने के साथ मसल्स की ताकत बनाए रखने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी जरूरी होती है.

नींद से न करें समझौता

शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी नींद जरूरी है. लगातार कम या खराब नींद थकान और बूरी सेहत का कारण बनती है. एक आम व्यक्ति के लिए नियमित रूप से लगभग 7 से 9 घंटे की नींद सही मानी जाती है. रात में सोने और सुबह उठने का समय तय रखने की कोशिश करें. सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करना और कमरे का वातावरण शांत रखना भी मददगार होता है.

यह भी पढ़ें: बार-बार सिरदर्द होना नहीं है सामान्य, जानें इसके पीछे की बड़ी वजहें

तनाव को करें नियंत्रित

लगातार तनाव स्वास्थ्य पर असर डालता है. इसलिए तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान, गहरी सांस लेने की तकनीक, संगीत सुनना, किताब पढ़ना या प्रकृति के बीच समय बिताने जैसी एक्टिवीटी करना बेहतर होता है.

धूम्रपान और शराब से दूरी

धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा करता है. अगर कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो इसे छोड़ना स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण जीवनशैली बदलावों में से एक होता है. शराब का सेवन भी सीमित रखना बेहतर है. यह उम्र कम करने का सबसे बड़ा कारण है.

यह भी पढ़ें: इंसानों में नए ब्लड ग्रुप की खोज, वैज्ञानिकों ने दिया ‘जामा’ नाम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator