‘जेलर 2’ में विद्या बालन का दमदार अवतार, ‘कांता’ के लुक ने मचाई हलचल

‘जेलर 2’ में विद्या बालन का दमदार अवतार, ‘कांता’ के लुक ने मचाई हलचल


रविवार को सन पिक्चर्स द्वारा  ‘जेलर 2’ के एक छोटे सी झलक जारी की गई थी जिसमें  अभिनेत्री विद्या बालन के किरदार कांता की झलक भी मिली.हाथों में सिगरेट और नीली साड़ी में नजर आ रहीं विद्या का यह दमदार और प्रभावशाली अंदाज देखते ही देखते चर्चा का विषय बन चुका है.

कांता के अंदाज ने खींचा ध्यान

अनिरुद्ध रविचंदर के बैकग्राउंड स्कोर के साथ जारी की गई इस झलक में कांथा सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए नजर आ रही हैं. उनका अंदाज, साड़ी का पल्लू संभालने का तरीका और हाथ में पकड़ी सिगरेट के साथ कश लेती विद्या बालन का यह अंदाज़ उनके मजबूत और बेबाक व्यक्तित्व को दर्शा रहा है.

 

ये भी पढ़ें:- संडे को ‘हनुमान अंश’ की धाकड़ कमाई, ‘मिर्जापुर’ ने भी किया कमाल, जानें- ‘दायरा’-‘वाइब’ का हाल

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

बता दे कि नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही ‘जेलर 2’ में रजनीकांत, टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आनेवाले हैं. फिल्म में राम्या कृष्णन और योगी बाबू समेत कई पुराने कलाकारों के साथ सूरज वेंजारामूडु और एस.जे. सूर्या के साथ विद्या बालन भी फिल्म का हिस्सा हैं. वहीं, विद्या बालन फिल्म में कांता के किरदार के जरिए एक नए अंदाज में नजर आने वाली हैं, जो उनके फैंस के लिए काफी खास होने वाला है.

सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘जेलर 2’ दुनियाभर में 15 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होने वाली है. फिलहाल विद्या बालन के कांता के रूप में उनके परिचय के साथ ही फिल्म में उनके दमदार नए अवतार ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ें:- OTT पर तहलका मचा रहे हैं ये 5 ‘कॉन्ट्रैक्ट मैरिज’ शोज, हर कहानी में है नया ट्विस्ट