जब भी iPhone को आवाज से कंट्रोल करने की बात आती है तो सबसे पहले Siri का नाम आता है. लेकिन iPhone में एक ऐसा फीचर भी मौजूद है जिसके जरिए आप सिर्फ बोलकर फोन की स्क्रीन पर मौजूद चीजों को कंट्रोल कर सकते हैं. इसका नाम Voice Control है. यह फीचर खासतौर पर Accessibility के लिए बनाया गया है लेकिन नॉर्मल यूजर्स के लिए भी कई कंडिशन में ये काफी कारगर साबित हो सकता है.
बिना टच किए कर सकेंगे कई काम
दरअसल, Voice Control की खासियत यह है कि यह सिर्फ सवालों का जवाब देने या नॉर्मल कमांड चलाने तक ही सीमित नहीं रहता है. इसके जरिए आप स्क्रीन पर टैप, स्वाइप, ड्रैग और लॉन्ग-प्रेस जैसे कई काम आवाज के जरिए कर सकते हैं. जैसे आप Open Control Center, Tap Instagram या Turn up the volume जैसे कमांड बोल सकते हैं.
इतना ही नहीं, स्क्रीन पर मौजूद अलग-अलग आइटम्स के ऊपर नंबर दिखाकर भी उन्हें चुना जा सकता है. Show Numbers बोलने पर स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों पर नंबर दिखाई देने लगते हैं. इसके बाद उससे जुड़ा नंबर बोलकर उस जगह को टैप किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: क्या है Focus Mode? जानें कैसे ये फीचर आईफोन यूजर्स की करता है मदद
ऐसे ऑन करें Voice Control
इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए iPhone में Settings में जाकर Accessibility सेक्शन में जाएं और वहां Voice Control पर जाएं और Voice Control को ऑन कर दें. पहली बार इस्तेमाल करते समय जरूरी भाषा डाउनलोड की जा सकती है. फीचर एक्टिव होने पर स्टेटस बार में एक नीले रंग का आइकन दिखाई देता है.
Apple Voice Control में कस्टम कमांड बनाने की सुविधा भी देता है. यानी यूजर अपनी पसंद का कोई शब्द या वाक्य तय करके उसके साथ कोई खास एक्शन जोड़ सकता है. इसमें Custom Gesture, Shortcut, Text Insert और Recorded Commands जैसे ऑप्शन भी देखने को मिल जाते हैं.
स्क्रीन पर नंबर और ग्रिड का मिलेगा ऑप्शन
Voice Control में Overlay फीचर भी काफी काम का है. इसके जरिए स्क्रीन पर नंबर, नाम या ग्रिड दिखाया जा सकता है. इससे उन जगहों पर भी पहुंचना आसान हो जाता है जहां सीधे कमांड बोलकर सही आइटम चुनना मुश्किल हो.
इसके अलावा Face ID वाले iPhone में Attention Aware ऑप्शन इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे ऑन करने पर iPhone आपके देखने पर Voice Control को एक्टिव रखता है और नजर हटाने पर इसे स्लीप कर देता है.
इंटरनेट के बिना भी कर सकते हैं इस्तेमाल
Voice Control की एक खास बात यह भी है कि यह ऑफलाइन काम करता है. इसलिए हर कमांड के लिए इंटरनेट कनेक्शन जरूरी नहीं होता है. हाथ में चोट लगी हो, खाना बनाते समय फोन चलाना हो या किसी दूसरी वजह से स्क्रीन को छूना संभव न हो, तब यह फीचर काफी कारगर साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें:
महंगा फोन सिर्फ ब्रांड के नाम पर बिकता है? जानिए बजट और फ्लैगशिप के बीच का असली फर्क





