विदेशी मैम ने चखा दिल्ली के छोले भटूरों का स्वाद, लाखों लोगों ने देखा वीडियो

विदेशी मैम ने चखा दिल्ली के छोले भटूरों का स्वाद, लाखों लोगों ने देखा वीडियो


दिल्ली की गलियों में खाने-पीने का अपना ही अलग अंदाज है और यहां का देसी स्वाद सिर्फ दिल्लीवालों को ही नहीं, बल्कि विदेशों से आने वाले लोगों को भी खूब पसंद आता है. अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात की गवाही दे रहा है. वीडियो में विदेशी व्लॉगर Sarahtodd दिल्ली की सड़कों पर बैठकर गरमा-गरम छोले भटूरे का स्वाद लेती नजर आ रही हैं. प्लेट में फूला हुआ भटूरा, मसालेदार छोले, अचार, प्याज और हरी मिर्च देखते ही उनका एक्साइटमेंट साफ नजर आता है. खास बात ये है कि दिल्ली के इस फेमस देसी खाने का स्वाद उन्हें इतना पसंद आया कि वह इस ट्रिप में एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन बार छोले भटूरे खा चुकी हैं और अब चौथी बार खाने का मन बना रही हैं.

दिल्ली आईं तो छोले भटूरे कैसे छोड़ देतीं

Sarahtodd ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दिल्ली के छोले भटूरे के लिए अपना प्यार खुलकर जाहिर किया है. उन्होंने लिखा कि जब भी वह दिल्ली आती हैं, छोले भटूरे उनके लिए जरूर खाने वाली चीजों में शामिल होते हैं. इस बार भी उन्होंने दिल्ली पहुंचते ही इस देसी डिश का जमकर लुत्फ उठाया. उनके पोस्ट से साफ है कि दिल्ली के मसालेदार छोले और गरमा-गरम भटूरे ने उनका दिल जीत लिया है.

इस ट्रिप में तीन बार खा चुकी हैं छोले भटूरे

विदेशी व्लॉगर ने मजेदार अंदाज में बताया कि वह इस ट्रिप के दौरान अब तक तीन बार छोले भटूरे खा चुकी हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके अंदर इसे रोकने के कोई संकेत भी नजर नहीं आ रहे हैं. यानी दिल्ली का ये देसी फूड उन्हें इतना पसंद आ गया है कि तीसरी बार खाने के बाद भी उनका मन नहीं भरा है. यही बात उनके वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों के लिए और भी दिलचस्प बना रही है.

भटूरे से लेकर अचार और मिर्च तक सब पसंद

Sarahtodd ने अपने पोस्ट में छोले भटूरे की पूरी प्लेट का जिक्र भी किया है. उन्होंने गरमा-गरम और फूले हुए भटूरे, मसालेदार छोले, अचार, प्याज और हरी मिर्च का नाम लेते हुए बताया कि आखिर वह इस खाने से दूर कैसे रह सकती हैं. उनके लिखे अंदाज से लग रहा है कि इस देसी कॉम्बिनेशन ने उन्हें पूरी तरह से अपना दीवाना बना लिया है. वीडियो में भी वह छोले भटूरे का स्वाद लेते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं.

Paranthe Wali Gali में लिया दिल्ली के स्वाद का मजा

इस बार Sarahtodd ने दिल्ली के पुराने इलाके में मौजूद Paranthe Wali Gali में छोले भटूरे का स्वाद लिया. Old Delhi की गलियां अपने स्ट्रीट फूड और पुराने खानपान के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. ऐसे में एक विदेशी व्लॉगर का यहां पहुंचकर देसी छोले भटूरे खाना वीडियो को खास बना रहा है. दिल्ली घूमने आने वाले लोगों के लिए Old Delhi का खाना हमेशा आकर्षण का केंद्र रहता है और Sarahtodd का ये वीडियो उसी फूड कल्चर की एक झलक दिखाता है.

यह भी पढ़ें: गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने इसे लाखों बार देखा और लाइक किया. ऐसे में यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अरे दीदी अपना पेट खराब मत करवा लेना. एक और यूजर ने लिखा…छोले भटूरों की बात ही अलग है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दिल्ली के रोड साइड छोले भटूरे आपको तकलीफ दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Video: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया