भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री


वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार (19 सितंबर) को भारत के खिलाफ 27 सितंबर से होने वाली व्हाइट व्हाइट बॉल सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है. टी20 सीरीज के लिए शाई होप को कप्तान बनाया गया है. फॉर्मेट की टीम में एक नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री भी देखने को मिली. पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी. इसके बाद 06 अक्टूबर से 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. दोनों सीरीज भारत की सरजमीं पर खेली जाएंगी.

ओपनिंग बल्लेबाज कामिल पूरन को पहली बार टीम में शामिल किया गया है. 30 साल के कामिल अपनी तेज-तर्रार बैटिंग के लिए मशूहर हैं. उन्होंने अब तक 8 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें 159.64 के स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 81* रनों का रहा. 

स्टार बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर टीम के प्रति प्रतिबद्ध हैं, लेकिन उन्हें CPL के बाद ठीक होने के लिए ज्यादा वक्त दिया गया है और वे टी20 सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे. वहीं टीम में क्वेंटिन सैम्पसन को भी शामिल किया गया है, जो इस साल की शुरुआत में हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा थे. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जेसन होल्डर को सीरीज से आराम दिया गया है.

रिलीज में बताया गया कि वेस्टइंडीज का स्क्वॉड 21 सितंबर को कैरिबिया से रवाना होगा और 23 सितंबर को भारत के त्रिवेंद्रम पहुंचेगा, जहां वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. 

टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड 

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर.

टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का शेड्यूल 

पहला मैच- 06 अक्टूबर, लखनऊ 

दूसरा मैच- 09 अक्टूबर, रांची 

तीसरा मैच- 11 अक्टूबर, इंदौर 

चौथा मैच- 14 अक्टूबर, हैदराबाद

पांचवां मैच- 17 अक्टूबर, बेंगलुरु.

 

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए किया टीम का एलान, कई खूंखार खिलाड़ी बाहर