इंग्लैंड की रिकॉर्ड जीत, 58 गेंद में चेज किया लक्ष्य; श्रीलंका का 3-0 से सूपड़ा साफ


इंग्लैंड ने शनिवार (19 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में 8 विकेट से जीत दर्ज की. हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम की यह रिकॉर्ड जीत रही. टीम ने सिर्फ 58 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर लिया. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका पहले बैटिंग करते हुए 18.5 में सिर्फ 124 रन पर सिमट गई. फिर चेज करते हुए इंग्लैंड ने सिर्फ 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. इसके साथ इंग्लैंड ने श्रीलंका का तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. 

यह इंग्लैंड की श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 15वीं जीत रही. इसके साथ टीम ने एक खास विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में पाकिस्तान की बराबरी कर ली. पाकिस्तान का जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 टी20 मुकाबले का रिकॉर्ड है. 

इस तरह एकतरफा जीता इंग्लैंड 

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका 124 रन पर सिमट गई. टीम के लिए ओपनिंग करने वाले पथुम निसांका ने 24 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36 रन स्कोर किए. वह सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे. इस दौरान इंग्लैंड के लिए सोनी बाकेर, जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स ने 2 विकेट लिए. बाकी लियाम डॉसन और जेमी ओवर्टन ने 1-1 विकेट लिया. 

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: पीएम मोदी ने भारतीय दल का बढ़ाया हौसला, बोले- ‘हर एथलीट ने…’

चेज में इंग्लैंड का कमाल 

चेज करते हुए इंग्लैंड ने 10 ओवर से पहले ही जीत अपने नाम कर ली. टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे जोस बटलर ने 32 गेंदों में 62* रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. बटलर ने कप्तान हैरी ब्रूक के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 85 (38 गेंद) रनों की साझेदारी की. इससे जीत पूरी तरह से इंग्लैंड के खाते में आ गई. ब्रूक ने 21 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. बाकी एन्यूरिन डोनाल्ड 13 रन बनाए. इस श्रीलंका के लिए इकलौता विकेट थरिंदु रत्नायके ने लिया. 

 

यह भी पढ़ें: 2026 एशियन गेम्स में रविवार को 10 खेलों में हिस्सा लेंगे भारतीय खिलाड़ी, देखें संडे का शेड्यूल