छुट्टी लेने के बाद कर्मचारी को मिला हैरान करने वाला जवाब, पोस्ट वायरल

छुट्टी लेने के बाद कर्मचारी को मिला हैरान करने वाला जवाब, पोस्ट वायरल


आज के समय में ऑफिस कल्चर से हर कोई परेशान है. ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक कर्मचारी ने अपने ऑफिस से जुड़ा एक मामला शेयर किया. जिसमें छुट्टी को लेकर क्लाइंट का रूड बिहेवियर की चर्चा हो रही है. कर्मचारी के मुताबिक, उनकी कंपनी जिस क्लाइंट के लिए काम करती है, वहां छुट्टी लेने के लिए कई नियमों का पालन करना पड़ता है. पोस्ट में बताया गया कि क्लाइंट कर्मचारियों से छुट्टी लेने से पहले अनुमति मांगने के साथ-साथ वर्क ग्रुप में भी इसकी जानकारी देनी होती है. कर्मचारी को ग्रुप में यह भी बताना होता है कि वह किस तरह की छुट्टी पर है.

पोस्ट में शेयर किया मैसेज

पोस्ट लिखने वाले कर्मचारी ने बताया कि उसके एक सहकर्मी ने पहले से छुट्टी के लिए आवेदन किया था. हालांकि, उसकी छुट्टी मंजूर नहीं हुई. जिस दिन उसे छुट्टी लेनी थी, उस दिन उसे पर्सनल काम था. इसके बाद क्लाइंट की तरफ से कर्मचारी को एक मैसेज भेजा गया. क्लाइंट ने मैसेज में लिखा कि कर्मचारी की छुट्टी मंजूर नहीं हुई थी और वह जहां है, वहीं रह सकता है. साथ ही उसे दोबारा काम पर नहीं आने के लिए कहा गया. सोशल मीडिया पर व्यक्ति ने WhatsApp मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. जहां लोग उस पर कमेंट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: क्लास टीचर ने जवान छात्रों के साथ जमकर लगाए ठुमके- वीडियो ने काटा बवाल

वायरल हो गई पोस्ट

यह मैसेज सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया. कई यूजर्स ने क्लाइंट के इस बिहेवियर पर प्रतिक्रिया दी. लोगों ने छुट्टी से जुड़े नियमों और कर्मचारियों के साथ बातचीत के तरीके को लेकर अपनी बातें शेयर कीं. एक यूजर ने कहा कि छुट्टी की जानकारी देने को केवल अनुमति मांगने के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. एक अन्य यूजर ने कर्मचारी को ऐसी जगह काम करने के बजाय दूसरी नौकरी तलाशने की सलाह दी.

कमेंट कर रहे लोग

एक अन्य यूजर ने कमेंट कर कहा कि कर्मचारियों के निजी काम, परिवार और जरूरी परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए. एक अन्य व्यक्ति ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उसने एक दिन की छुट्टी ली थी, लेकिन कई महीनों बाद भी उसके मैनेजर टीम मीटिंग में उस छुट्टी की बात बार-बार करते रहते

यह भी पढ़ें: क्या है बिकनी पहन गंगा जी में स्नान करती दिखी महिला की हकीकत, हो जाएंगे हैरान