अधिकारी नहीं सुने तो स्ट्रे डॉग्स संग दफ्तर पहुंच गए लोग, मामला वायरल

अधिकारी नहीं सुने तो स्ट्रे डॉग्स संग दफ्तर पहुंच गए लोग, मामला वायरल


आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर अक्सर शिकायतें सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार लोगों ने प्रशासन को अपनी परेशानी बताने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि पूरा मामला ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. आमतौर पर लोग अधिकारी के पास शिकायत लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां लोग अपनी शिकायत के साथ समस्या को भी अधिकारी के सामने ले गए.

वीडियो युवा सेना चीफ विक्रम रंधावे का बताया जा रहा है. उन्होंने और उनके कुछ साथियों ने पंचायत चीफ अधिकारी के केबिन में जाकर आधिकारी की टेबल पर स्ट्रे डॉग्स छोड़ दिए. लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की समस्या से वे काफी परेशान हैं. अब इस अनोखे तरीके का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अधिकारी के केबिन में ही पहुंच गए स्ट्रे डॉग्स

वायरल वीडियो में कुछ लोग एक अधिकारी के केबिन में बैठे और खड़े दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में अधिकारी अपनी सीट पर बैठे  नजर आते हैं और उनके सामने आए लोग अपनी समस्या की बात रखते दिखाई देते हैं. इस दौरान छोटे स्ट्रे डॉग्स को एक प्लास्टिक के बैग में भरकर लाया जाता है देखते-देखते शख्स उन स्ट्रे डॉग्स को आधिकारी की टेबल पर छोड़ देता है. लोगों ने इसी तरीके से इलाके में आवारा कुत्तों की समस्या को सामने रखने की कोशिश की. वीडियो में लोगों की मौजूदगी और अधिकारी के साथ बातचीत का माहौल दिखाई देता है, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

यह भीं पढ़ें : सोशल मीडिया पर बनी UPI की हजामत, यूजर्स जमकर काट रहे मौज

वीडियो देखकर यूजर्स ने जमकर लिए मजे

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पूरे मामले पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, जब शिकायत सुनवाई में न आए तो शिकायत को ही ऑफिस पहुंचा दो. दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, साहब आज मीटिंग में नए लोग नहीं, नए मेहमान आए हैं. एक यूजर ने लिखा, अब अधिकारी को समस्या समझाने के लिए किसी प्रेजेंटेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं एक अन्य ने कहा, भाई लोगों ने कहा समस्या दिखानी है तो सीधे लेकर चलते हैं. कुछ यूजर्स ने कुत्तो के लिए भी सहानुभूति जताई कि उन्हें इस तरीके से प्लास्टिक के बैग में नहीं लाना था. इस वजह से उनका दम घुट सकता था.

यह भीं पढ़ें : 29 साल बाद अपनी नैनी से मिला शख्स, वीडियो देख भीग जाएंगी आंखें