जब जिद पे आ गई पार्वती, भजन पर नन्हीं बच्ची ने किया डांस

जब जिद पे आ गई पार्वती, भजन पर नन्हीं बच्ची ने किया डांस


सोशल मीडिया पर इन दिनों फिल्म हनुमान अंश के फेमस गाने और भजन जब जिद पे आ गई पार्वती की काफी धूम है. लोग इस फेमस गाने पर रील बना रहे हैं और शानदार डांस करते हुए वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटी और नन्हीं सी बच्ची इस शानदार गाने पर डांस करते हुए रील बना रही है. बच्ची का वीडियो देख आपका दिल भी गदगद हो जाएगा और कहीं न कहीं आप भी शिव भक्ति में डूब जाएंगे.

जब जिद पे आ गई पार्वती गाने पर बच्ची का शानदार डांस

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटी बच्ची नीले रंग का सूट पहने एक दम प्यारी सी मुस्कान के साथ फिल्म हनुमान अंश का फेमस गाना जब जिद पे आ गई पार्वती पर डांस करती दिखाई दे रही है. बच्ची को देखकर लग रहा है मानों साक्षात पार्वती जी बाल रूप में आकर शिव की आराधना कर रही हो. बच्ची का डांस और उसका कॉन्फिडेंस इतना जबरदस्त है कि बड़े बड़े डांसर भी उसके मूव्स देखकर शरमा जाएं.

चेहरे के एक्सप्रेशंस ने जीता लोगों का दिल

बच्ची का ड्रेसअप और उसके फेशियल एक्सप्रेशंस इतने गजब के हैं कि कोई भी उस पर से निगाह नहीं हटा पा रहा है. आपको बता दें कि फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है और लोगों के बीच इसके गाने और भजन काफी ज्यादा फेमस हो गए हैं. फिल्म काफी कम बजट में बनाई गई है लेकिन कमाई के मामले में यह ढाई सौ करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल

यूजर्स बोले, बच्ची से निगाहें ही नहीं हट रही हैं

वीडियो को adorable_aanyaa नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कितनी प्यारी पार्वती है ये तो. एक और यूजर ने लिखा…क्या शानदार डांस किया है बच्ची ने. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इस बच्ची से निगाहें ही नहीं हट रही हैं.

यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें