वैभव सूर्यवंशी का भविष्य में कप्तान बनना तय! जानें क्यों तेज हुई चर्चा


वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है. अब उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी की काबिलियत की भी चर्चा होने लगी है.  बीसीसीआई डोमेस्टिक के एक वीडियो में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन उन्हें फ्यूचर कैप्टन कहते नजर आ रहे हैं. ईशान की यह बात सामने आने के बाद वैभव के भविष्य में कप्तानी संभालने को लेकर चर्चा और तेज हो गई है.

दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया था. टीम की कमान ईशान किशन के हाथों में थी. लेकिन, सेमीफाइनल मुकाबले में ईशान के चोटिल होने के बाद वैभव को बीच मैच में टीम की कप्तानी संभालने का मौका मिला. महज 15 साल की उम्र में सीनियर घरेलू क्रिकेट में कप्तानी की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि रही.

यह भी पढ़े: दिल्ली में टीम इंडिया से छिना ड्रेसिंग रूम, अफगानिस्तान टी20 सीरीज में बड़ा बदलाव

मैदान पर दिखी कप्तानी की काबिलियत 

वैभव ने सिर्फ कप्तानी की जिम्मेदारी ही नहीं संभाली, बल्कि मैदान पर अपनी क्रिकेट समझ भी दिखाई. दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ उन्होंने ईशान किशन को डीआरएस लेने की सलाह दी. ईशान ने उनकी बात मानी और रिव्यू के बाद रिकी भुई को आउट दिया गया. इस फैसले के बाद वैभव की समझ और फैसला लेने की क्षमता की तारीफ हुई.

ईशान किशन ने बताया फ्यूचर कैप्टन

इसी बीच बीसीसीआई डोमेस्टिक के वीडियो में ईशान किशन का वैभव को “फ्यूचर कैप्टन” कहना सबसे ज्यादा चर्चा में है. ईशान खुद वैभव के कप्तान रह चुके हैं और उनके साथ मैदान पर काफी समय बिताया है. ऐसे में उनका यह कहना युवा खिलाड़ी की कप्तानी के काबिलियत में भरोसा दिखाता है.

अभी लंबा सफर तय करना बाकी

इसका मतलब यह नहीं है कि वैभव की किसी टीम की भविष्य की कप्तानी अभी तय हो चुकी है. वह अभी अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं और उन्हें आगे लगातार प्रदर्शन के साथ खुद को साबित करना होगा. लेकिन कम उम्र में उपकप्तानी, कप्तानी का अनुभव और मैदान पर लिए गए फैसले यह जरूर बताते हैं कि वैभव में भविष्य के लीडर की झलक दिखाई दे रही है.

यह भी पढ़े:इंग्लैंड गए एकनाथ शिंदे ने विराट कोहली से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात