ये रही देसी टेस्ला… ड्राइवर सो गया फिर भी चलती रही गाड़ी, वीडियो वायरल

ये रही देसी टेस्ला… ड्राइवर सो गया फिर भी चलती रही गाड़ी, वीडियो वायरल


टेस्ला ने ऑटोपायलट फीचर्स देकर ड्राइवर्स का काम आसान कर दिया है. अगर व्यक्ति लंबे समय तक ड्राइव करने के बाद थक जाए या उसे नींद आ रही हो तो वह कार को ऑटोपायलट मोड पर चला सकता है, जिससे एक्सीडेंट होने जैसे समस्याएं काफी हद तक कम हो सकती हैं. इसी टेस्ला की चर्चा के बीच सोशल मीडिया पर एक बैलगाड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग देसी टेस्ला बोल रहे हैं. दरअसल, यह वीडियो एक बैलगाड़ी का है जिसका मालिक सो रहा है और बैल खुद से गाड़ी को खींच रहे हैं.

सो रहा था बैलगाड़ी का मालिक

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़क पर एक बैलगाड़ी चलती हुई दिखाई देती है. वीडियो में सबसे हैरान और चौंका देने वाली बात यह है कि बैलगाड़ी का मालिक सो रहा है और बैल खुद गाड़ी को खींच रहे हैं. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस वायरल वीडियो को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. कुछ लोग इसे देसी टेस्ला बोल रहे हैं. वहीं अन्य यूजर्स का कहना है कि जानवरों का उपयोग अपने स्वार्थ के लिए करना बिल्कुल सही नहीं है. लोगों को समझना चाहिए और बैलगाड़ी जैसी चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: iPhone 18 लॉन्च के बाद आई मीम्स की बाढ़, मजेदार अंदाज में रिएक्ट कर रहे यूजर्स

यूजर्स कर रहे फनी कमेंट्स

वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वहीं इस पर हजारों कमेंट्स भी आ चुके हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि अगर हमें समय की चिंता न होती तो हम सभी आज इस प्रदूषण न करने वाली गाड़ी का आनंद ले रहे होते. दूसरे यूजर ने बड़े ही मजेदार अंदाज में कमेंट करते हुए कहा कि यह है असली ऑटोपायलट मोड. वहीं अन्य यूजर ने तो यह तक कहा कि ऑटोपायलट मोड की प्रेरणा यही से ली गई है. वहीं, कुछ लोगों ने मजाक से हटकर कहा कि बैलों के लिए यह सही नहीं है, उनको इतना अधिक वजन नहीं देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाया 80s ट्रेंड, वायरल हो रहीं ‘पुराने दौर’ वाली तस्वीरें