दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास स्थित छात्र बहुल सत्य निकेतन इलाके में रविवार, 6 सितंबर 2026 को दोपहर लगभग 1:33 बजे एक बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिर गई. इस हादसे के बाद का खौफनाक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लोग कार के ऊपर चढ़कर फावड़े से मलबा हटाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
दिल्ली यूनिवर्सिटी हादसे का वीडियो हो रहा वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर डीयू में हुए हादसे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें चारों ओर भीड़ दिखाई दे रही है और जमीन से मलबा कई फीट ऊपर उठा हुआ नजर आ रहा है. इस मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. वीडियो में लोग अपने स्तर पर फावड़े से मलबा हटाकर लोगों और छात्रों को बाहर निकालने का काम करते दिख रहे हैं. वीडियो में एक कार भी दिखाई दे रही है जो मलबे में दबकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है.
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है। मलबे में DU के छात्रों के दबे होने की जानकारी सामने आ रही है।
छात्रों और आम लोगों की सुरक्षा के साथ लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। pic.twitter.com/ZleS0ArxoN
— 𝐌𝐑.𝐏𝐫𝐚𝐯𝐢𝐧𝐇𝐢𝐫𝐯𝐞 (@PravinHirve7) September 6, 2026
करीब 50 छात्रों के दबे होने की जताई जा रही आशंका
आपको बता दें कि जिस कैंपस में यह हादसा हुआ है इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में कई पीजी और हॉस्टल होने के कारण हादसे के समय इमारत में करीब 50 छात्रों के फंसे होने की आशंका जताई गई है, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ते हैं. चश्मदीदों के अनुसार, हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और कथित तौर पर बेसमेंट के कमजोर पिलर निर्माण या मरम्मत कार्य के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसके तुरंत बाद दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की गाड़ियां, दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीमों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू किया.
यह भी पढ़ें: गजब! मंत्री जी को माला पहनाते रहे नेता जी, गले से गायब हो गई सोने की चेन
यूजर्स के फूल गए हाथ पैर
वीडियो को 𝐌𝐑.𝐏𝐫𝐚𝐯𝐢𝐧𝐇𝐢𝐫𝐯𝐞 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर कमेंट करते हुए अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भगवान सभी की रक्षा करे. एक और यूजर ने लिखा…लगता है दिल्ली को किसी की नजर लग गई है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…सभी छात्र सुरक्षित रहें ऐसी मेरी कामना है.
यह भी पढ़ें: हाईराइज बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए डोगेश भाई, मुश्किल से हुआ रेस्क्यू





