हाईराइज बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए डोगेश भाई, मुश्किल से हुआ रेस्क्यू

हाईराइज बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए डोगेश भाई, मुश्किल से हुआ रेस्क्यू


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता रहता है, जो इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर देता है. हाल ही में घर के कलेश नामक अकाउंट से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक बहुमंजिला इमारत की ऊंची बालकनी पर फंसे एक बेजुबान कुत्ते का जांबाज रेस्क्यू किया गया. वीडियो के वायरल होते ही ‘डॉगेश भाई’ के नाम से मशहूर इस डॉगी को लेकर नेटिजन्स ने कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शंस की बाढ़ ला दी है.

वीडियो में क्या देखा गया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत एक बेहद डरावने और हैरान कर देने वाले नजारे से होती है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक डॉगी न जाने कैसे एक बहुमंजिला इमारत की बेहद ऊंची मंजिल की बालकनी के छज्जे पर जाकर फंस गया है. इतनी ऊंचाई पर बालकनी के किनारे खड़े इस डॉगी को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. जरा सी भी चूक होने पर बेजुबान सीधे नीचे गिर सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था.

जांबाजी से बची बेजुबान की जान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू करने वाले लोग बेहद सूझबूझ और जांबाजी के साथ उस ऊंची बालकनी तक पहुंचते हैं. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर बेहद सावधानी के साथ उस बेजुबान डॉगी को सुरक्षित बाहर खींच लिया. डॉगी के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद वहां मौजूद लोगों और वीडियो देखने वालो ने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ेंः एक पव्वा में बन गया बाबा! फ्लाईओवर की छत पर करने लगा साधना, वीडियो वायरल

यूजर्स ने लिए जमकर मजे

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शंस देने लगे. हैरान करने वाले इस रेस्क्यू वीडियो को देखने के बाद भी यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि डॉगेश भाई वहां फंसे नहीं थे, वो तो पेंटहाउस खरीदने से पहले बस वहां का व्यू चेक कर रहे थे.

वहीं दूसरा यूजर डॉगी की इस हरकत पर लिखता है कि इनकी बदमाशी हर जगह शुरू हो जाती है. वहीं एक अन्य यूजर लिखता है कि डोगेश भाई ने मानवता के अस्तित्व का परीक्षण किया. कुछ यूजर्स तो इस पर फनी मीम्स और जिफ भी शेयर कर रहे हैं, जिसके बाद से डॉगेश भाई का यह अंदाज इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और यह चर्चा का विषय बना हुआ है. 

यह भी पढ़ेंः एक ‘गार्लिक नान’ के चक्कर में बुरा फंसे दारोगा जी, विधानसभा तक पहुंचा मुद्दा