घर संभालने के लिए पत्नी को सैलरी, पति के फैसले से इंटरनेट पर तहलका

घर संभालने के लिए पत्नी को सैलरी, पति के फैसले से इंटरनेट पर तहलका


शादी के बाद घर संभालने की जिम्मेदारी अक्सर परिवार में किसी एक सदस्य, खासकर पत्नी के हिस्से में आती है. ऐसे में घर का खाना बनाना, सफाई करना, घर के सदस्यों की जरूरतों का ध्यान रखना और रोजमर्रा के काम संभालना किसी भी पत्नी के लिए आसान नहीं होता. हालांकि, इन कामों के बदले आमतौर पर कोई तय रकम नहीं मिलती. लेकिन क्या घर संभालने और परिवार की जिम्मेदारियां उठाने वाले काम की भी कोई आर्थिक कीमत होनी चाहिए? इस सवाल पर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. 

पति-पत्नी के रिश्ते में घर के खर्च और पैसों को लेकर अक्सर अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आई एक अनोखी कहानी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसमें एक पति अपनी हाउसवाइफ को घर संभालने के बदले हर महीने एक तय रकम देता है. बड़ी बात यह है कि वह पैसा पत्नी अपनी मर्जी से खर्च या सेव कर सकती है. 

क्या है पूरा वाक्य?

दरअसल, रेडिट पर एक यूजर ने अपने बड़े भाई और भाभी से जुड़ी इस कपल की अनोखी व्यवस्था के बारे में बताया. रेडिट पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, इस कपल में पति सरकारी अधिकारी हैं, जबकि उनकी पत्नी घर का पूरा काम संभालती हैं. पत्नी खाना बनाने, साफ सफाई और घर के रोजमर्रा के कामों की देखभाल करती हैं, जिसके बदले पति उन्हें हर महीने एक तय रकम देते हैं. वहीं पति किराना, बिजली बिल और के दूसरे जरूरी खर्चों की जिम्मेदारी अलग से उठाते हैं.

एंटीलिया में जन्माष्टमी की धूम, कृष्ण भजनों पर झूम उठीं नीता अंबानी संग बहुएं

घर के काम को दी आर्थिक मान्यता

यूजर ने बताया कि उनके भाई का मानना है कि घर संभालना भी काफी मेहनत वाला काम है. अगर इन्हीं जिम्मेदारियों के लिए बाहर से किसी कूक, सफाईकर्मी या हाउस मैनेजर रखा जाए, तो परिवार को इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे. ऐसे में पत्नी द्वारा किए जाने वाले कामों को सिर्फ इसलिए बिना मूल्य का नहीं माना जानया चाहिए कि वह घर के अंदर किया जा रहा है.

इसलिए पत्नी को मिलने वाला यह रकम पूरी तरह उनका अपना होता है. वह इसे अपनी जरूरतों के मुताबिक खर्च कर सकती हैं, बचा सकती हैं या अपने माता-पिता को मदद के लिए भेज दसकती हैं. इसके लिए उन्हें पति से इजाजत लेने की जरूरत नहीं होनी चाहिए.

रेडिट पर लोगों ने क्या कहा?

इस पोस्ट के सामने के बाद कई यूजर्स ने इस व्यवस्था का समर्थन किया. कुछ लोगों का कहना है कि हाउसवाइफ के पास भी अपनी जरूरतों के स्वतंत्र रकम होना बेहद जरूरी है. वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि घरेलू काम को अक्सर इसलिए नजरअंदाज कर दिया जाता है क्योंकि इसके बदले सीधे सैलरी नहीं मिलती.

RBI ने 5 कंपनियों पर ठोका 27 लाख का जुर्माना, नियम ताक पर रखना पड़ा भारी