क्यूटी अंकल का कमाल, डॉग्स के लिए बनाई स्पेशल कुल्फी; वीडियो वायरल

क्यूटी अंकल का कमाल, डॉग्स के लिए बनाई स्पेशल कुल्फी; वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू लिया. जयपुर की गलियों में घूमते हुए एक डॉग लवर को ऐसा अनोखा नजारा मिला जो आम दिनों में नजर नहीं आता. एक लोकल कुल्फी वाला कुत्तों के लिए खास शुगर-फ्री कुल्फी बनाता है. वीडियो में डॉगी तारा पूरी खुशी से उस कुल्फी को चटकारे लेकर खाती नजर आ रही है. इस छोटे से लेकिन बेहद सोच-समझकर किए गए काम ने लोगों के दिलों को जीत लिया है.

वीडियो में क्या नजर आया?

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत जयपुर की एक आम सी गली से होती है. कैमरे में एक लोकल कुल्फी वाला नजर आ रहा होता है. यह कुल्फी वाला कुत्तों के लिए खास शुगर-फ्री कुल्फी बनाता है.ऐसे में इस वीडियो को शेयर करने वाले विक्रम मित्तल अपने डॉगी तारा के लिए कुल्फी लेता है. इसके बाद वह डॉगी तारा को ये कुल्फी खिलाता है. तारा बड़े चाव और मस्ती से कुल्फी खाती नजर आती है. वह हर बाइट का मजा लेती है और पूरा कुल्फी चट कर जाती है.

कैप्शन में क्या लिखा?

वीडियो को शेयर करने वाले विक्रम मित्तल ने कैप्शन में लिखा कि जयपुर में घूमते हुए उन्हें ये सबसे अनोखी और सोच-समझकर की गई चीज मिली. उन्होंने बताया कि इतनी सिंपल सी बात है, लेकिन कितनी खूबसूरत और थॉटफुल है. तारा इस कुल्फी की टेस्ट टेस्टर बनी और उसने इसे पूरे मजे से खाया. 

यह भी पढ़ेंः पानी में डूबी सड़क और ठेले पर बाइक! पुलिसवालों का VIDEO देख लोग बोले- गजब जुगाड़

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स भी काफी खुश और भावुक हो गए हैं. लोग अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि कुल्फी वाले का यह काम बहुत सोच-समझकर किया गया काम है, दिल खुश हो गया. दूसरा यूजर लिखता है कि आज के दौर में जानवरों का ख्याल रखने वाले लोग काफी कम हैं, सलाम है ऐसे लोगों को.

एक अन्य यूजर लिखता है कि डॉगी तारा कितनी खुशी से कुल्फी खा रही है, देखकर मन प्रसन्न हो गया. ऐसे ही एक और यूजर लिखता है कि जयपुर में ऐसा कुछ देखने को मिला, बहुत अच्छा लगा.  इस वीडियो ने एक बार फिर याद दिलाया कि जानवरों के प्रति थोड़ी सी संवेदनशीलता पूरे माहौल को और भी सुंदर बना देती है.

यह भी पढ़ेंः एक पव्वा में बन गया बाबा! फ्लाईओवर की छत पर करने लगा साधना, वीडियो वायरल