सपना सच हो गया…कार के सामने अचानक आई बाघिन, अंगड़ाई लेते हुए दिखाए नखरे

सपना सच हो गया…कार के सामने अचानक आई बाघिन, अंगड़ाई लेते हुए दिखाए नखरे


जंगल सफारी पर जाने वाले लोग घंटों भटकते हैं ताकि उन्हें एक बार शेर या बाघ की झलक मिल जाए. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह नजारा कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहा है. 5 सितंबर 2026 की तड़के सुबह कुछ लोग सफारी के लिए निकले ही थे कि रास्ते में उन्हें एक ऐसी सरप्राइज एंट्री मिली, जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की थी. एक युवा बाघिन पक्की सड़क के बीचों-बीच बड़े आराम से लेटी हुई थी. वीडियो में बाघिन का शाही अंदाज दिखाया गया है जिसे देखकर साफ लग रहा है कि क्यों बड़ी बिल्लियां ही जंगल पर राज करती हैं और क्यों यह उनका खानदानी रुतबा है. वीडियो देखकर आपको भी यह बातें बखूबी समझ आ जाएंगी.

अंगड़ाई ली, जीभ निकाली और दिखाए जबरदस्त नखरे

कार सवारों ने जब सड़क पर बाघिन को देखा तो गाड़ी वहीं रोक दी. बाघिन को गाड़ियों या इंसानों की मौजूदगी से रत्ती भर फर्क नहीं पड़ा. वह सड़क पर इस तरह पसरी थी मानो सड़क उसकी बपौती हो. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बाघिन कभी सड़क पर पूरी तरह फैल जाती, तो कभी अंगड़ाई लेते हुए अपनी जीभ बाहर निकालकर नखरे दिखाती. कार की हेडलाइट्स की रोशनी में उसका यह ‘मॉर्निंग नैप’ और शाही अंदाज देखकर पर्यटक अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए.

यह भी पढ़ें: गजब! मंत्री जी को माला पहनाते रहे नेता जी, गले से गायब हो गई सोने की चेन

‘हम बाघ ढूंढने निकले थे, वो हमारा इंतजार कर रही थी’

इस अद्भुत नजारे को कार में मौजूद लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया. उन्होंने इस पल को ‘सपने के सच होने’ और ‘जिंदगी भर याद रहने वाली मेमोरी’ जैसा बताया.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा गया है. यूजर्स बाघिन की इस ‘अदा’ और ‘रॉयल नखरों’ पर फिदा हो गए हैं. लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि “जंगल का असली राजा कौन है, यह इस बाघिन ने बिना कुछ कहे ही साबित कर दिया.” वही कुछ लोगों का कहना है कि सड़क पर इस तरह बेखौफ होकर सोना सिर्फ जंगल के असली मालिकों के ही बस की बात है. वीडियो को ketanzagade_photography नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: हाईराइज बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए डोगेश भाई, मुश्किल से हुआ रेस्क्यू