रीलबाजी के लिए ट्रेन से बाहर झांक रहा था शख्स, खंभे से टकराया सिर और… देखें वीडियो

रीलबाजी के लिए ट्रेन से बाहर झांक रहा था शख्स, खंभे से टकराया सिर और… देखें वीडियो


सोशल मीडिया पर आए दिन रील और वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई लोग लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसी हरकतें करते हैं, जो उनकी जान के लिए खतरा बन जाती हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक चलती ट्रेन से बाहर लटककर रील बनवा रहा था. इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक के किनारे लगे खंभे से टकरा गया और ट्रेन से नीचे गिर गया.

रील बनाने के लिए ट्रेन से बाहर लटका युवक

वायरल वीडियो में एक युवक चलती ट्रेन के दरवाजे से बाहर की तरफ लटका हुआ दिखाई दे रहा है. वह फिल्मों के हिरो की तरह स्टाइल में वीडियो शूट करवा रहा था. युवक पूरी तरह रील बनाने में व्यस्त नजर आ रहा था और उसे आसपास की स्थिती का बिल्कुल ध्यान नहीं था. वीडियो बनाने वाला व्यक्ति भी कैमरा लेकर उसकी रील रिकॉर्ड कर रहा था.इसी दौरान ट्रेन रेलवे ट्रैक के किनारे लगे एक खंभे के पास पहुंचती है. युवक को सामने खंभा दिखाई नहीं देता और कुछ ही पलों में उसका सिर खंभे से टकरा जाता है. टक्कर लगते ही युवक ट्रेन से नीचे गिर जाता है. वीडियो में यह घटना इतनी तेजी से होती है कि देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं. रील को मनोरंजक बनाने की कोशिश कुछ ही सेकंड में एक खतरनाक हादसे में बदल जाती है.

यह भी पढ़े : वॉकर के सहारे रेलवे ट्रैक पार करता दिखा शख्स, लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ; वीडियो वायरल

वायरल वीडियो देखकर यूजर्स ने दी सुरक्षा की सलाह

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स युवक की इस हरकत पर नाराजगी जता रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि मनोरंजन अपनी जगह है, लेकिन जान की सुरक्षा उससे कहीं ज्यादा जरूरी है. यूजर्स ने युवक को ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने की सलाह दी है. लोगों का कहना है कि कुछ सेकंड की वायरल रील के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में डालना समझदारी नहीं है. कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि जान है तो जहान है. वहीं कई लोगों ने युवक को समझाया कि ट्रेन से बाहर निकलकर वीडियो बनाना बेहद खतरनाक है. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अगर युवक को वायरल होना था तो इसके लिए सुरक्षित तरीका अपनाना चाहिए था. वीडियो पर आए कमेंट्स में लोगों ने खासतौर पर युवाओं से सोशल मीडिया कंटेंट बनाते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है.

वायरल होने की चाह में न भूलें अपनी सुरक्षा

सोशल मीडिया पर अलग और रोमांचक कंटेंट बनाने की होड़ लगातार बढ़ रही है. कई बार लोग ज्यादा व्यूज और लाइक्स पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं. रेलवे जैसी जगहों पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे की वजह बन जाती है. चलती ट्रेन से बाहर लटकना या रेलवे ट्रैक के बेहद करीब जाकर वीडियो बनाना कभी भी सुरक्षित नहीं माना जाता. इस वायरल वीडियो से यही सीख मिलती है कि सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह में अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. एक रील कुछ समय के लिए वायरल जरूर हो सकती है, लेकिन जिंदगी से बढ़कर कोई वीडियो या लाइक नहीं है. इसलिए वीडियो बनाते समय सुरक्षित जगह और सही तरीके का चुनाव करना ही समझदारी है.

यह भी पढ़े : एक पव्वा में बन गया बाबा! फ्लाईओवर की छत पर करने लगा साधना, वीडियो वायरल