‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 5 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, ‘टॉक्सिक’ समेत इनको हुआ भारी नुकसान

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 5 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, ‘टॉक्सिक’ समेत इनको हुआ भारी नुकसान


Box office Collection: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में आते ही बॉक्स ऑफिस पर भौकाल टाइट कर दिया है. इसके आगे अच्छे-अच्छे बॉक्स ऑफिस के धुरंधर पानी भरते नजर आ रहे हैं. फिल्म अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है और इसके मुकाबले बाकी फिल्में खास कमाई नहीं कर पा रही हैं. ‘टॉक्सिक’ तक की कमाई में ब्रेक लग गया है. इसमें ‘हनुमान अंश’ का नाम भी शामिल है. चलिए बताते हैं किसने कितनी कमाई की.

‘मिर्जापुर द मूवी’ का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है. मूवी ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. 
– सैकनिल्क के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले दिन रात 10.30 बजे तक 24.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
– फिल्म की ऑक्यूपेंसी 36.7% दर्ज की गई है. 
– इसने हिंदी में 24.60 करोड़ और तेलुगु में 15 लाख का बिजनेस कर लिया है.

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-1 24.75 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 36.7%
टोटल कलेक्शन 24.75 करोड़  

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने तोड़े ‘धमाल 4’-‘कॉकटेल 2’ समेत 5 फिल्मों के रिकॉर्ड

‘टॉक्सिक’ का डे-10 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

– ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई के बाद ‘टॉक्सिक’ की कमाई में 10वें दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
– फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 241.05 करोड़ पहुंच गया है. 

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-10 1.75 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 21.3%
टोटल कलेक्शन 241.05 करोड़  

‘हनुमान अंश’ का 29वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस कर रही थी. इसके स्क्रीन स्पेस भी बढ़ चुके हैं. लेकिन ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बाद इसकी कमाई पर भी असर पड़ा है.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 10 करोड़ का कलेक्शन किया है.
– इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 82.88 करोड़ पहुंच गया है.

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-29 10 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 48.0%
टोटल कलेक्शन 82.88 करोड़  

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार का दावा- ‘टशन’ की शूटिंग के समय करीना के कमरे से निकलते पकड़े गए थे सैफ

‘आई एम गेम’ का दूसरे दिन का कलेक्शन

दुलकर सलमान की फिल्म ‘आई एम गेम’ की कमाई में भी भारी गिरावट आई है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 5.40 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– जबकि फिल्म ने दूसरे दिन रात 10.30 बजे तक 4.21 करोड़ का बिजनेस किया है.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 9.61 करोड़ पहुंच गया है.
– इसके 2,155 शोज पर 41.5% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है.

आई एम गेम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 2 4.21 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 41.5%
टोटल कलेक्शन 9.61 करोड़  

ये दो फिल्में आते ही हुईं गायब!

‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज के बाद जहां बड़ी फिल्मों की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई है वहीं, इसके साथ रिलीज हुईं दो फिल्में दो गायब ही नजर आ रही हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ अभी तक महज 3 लाख ही कमा पाई है. जबकि अरशद वारसी की फिल्म ‘जीवन बीमा योजना’ के आंकड़े अभी तक सामने ही नहीं आए हैं.