- पुलिस ने घटना की पुष्टि की, कई लोग लापता।
नाइजीरिया के तेल उत्पादक रिवर्स स्टेट में गुरुवार (3 सितंबर, 2026) को एक बहुत बड़ी घटना में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई. बताया गया कि ओक्रिका के स्थानीय सरकारी क्षेत्र ओकारी जेटी पर एक लोडिंग जहाज से कच्चे तेल की चोरी करने की कोशिश के दौरान जहरीली गैसों में सांस लेने की वजह से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है.
इस घटना के बारे में न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वकालत समूह ने शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को बताया कि मरने वालों में शामिल ज्यादातर लोगों की मौत जहरीली गैस के धुएं में सांस लेने की वजह से हुई है.
द यूथ्स एंड इनवायरमेंटल एडवोकेसी सेंटर ने मुताबिक, गुरुवार (3 सितंबर) को सभी लोग एक साथ अवैध टैपिंग पॉइंट से नावों में क्रूड उत्पाद निकाल रहे थे. इस दौरान तेज दबाव के साथ जहरीली धुआं लीक होने लगा, जिससे लोगों ने उसे सांसों के साथ अपने अंदर ले लिया. वहीं, ग्रुप ने यह भी बताया है कि कई लोग अभी भी लापता हैं.
मृतकों की संख्या पर रिवर्स स्टेट पुलिस ने क्या कहा?
At least 37 people died after inhaling fumes as they tried to tap an oil pipeline in southern Nigeria, an environmental group said on Friday, though authorities have not confirmed the toll.@ReutersAfrica pic.twitter.com/HQimfsY54W
— Kenya News Centre🇰🇪 (@KenyaNewsCentre) September 4, 2026
नाइजीरिया की पुलिस ने शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को इस घटना की पुष्टि की, लेकिन इस घटना में कुल कितने लोगों की मौत हो गई, इसकी पुष्ट संख्या की जानकारी अभी भी सार्वजनिक नहीं की गई है. पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. रिवर्स स्टेट पुलिस की प्रवक्ता ब्लेसिंग अगाबे ने कहा, ‘रिवर्स स्टेट पुलिस कमांड घटना में मरने वालों की कुल संख्या की पुष्टि कर सकती है. पीड़ित लोग कथित रूप से कच्चा तेल चोरी करने की कोशिश कर रहे थे.’
नाइजर डेल्टा इलाके में तेल चोरी आम बात
अफ्रीका के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश के नाइजीरिया के नाइजर डेल्टा इलाके में कच्चे तेल की चोरी की घटना बेहद आम बात है. पिछले कई दशकों से जारी तेल माइनिंग की वजह से इस इलाके में गरीबी और पर्यावरणीय डिग्रेडेशन का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है. वहीं, नाइजीरिया की सरकार के मुताबिक, तेल चोरी से हर साल देश को कई अरब डॉलर का नुकसान होता है. सरकार ने इस अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है.
यह भी पढे़ंः ‘हरे कृष्ण…’, 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती





