- रेडमी 5G, वनप्लस बेहतर डिस्प्ले और रियलमी बड़ी बैटरी देता है.
टैबलेट खरीदते समय अच्छी डिस्प्ले क्वालिटी, लंबी बैटरी, तेज प्रोसेसर, 5G कनेक्टिविटी और अच्छे स्पीकर्स जैसे फीचर्स काफी जरूरी होते हैं. हालांकि हर कोई महंगे और प्रीमियम टैबलेट नहीं खरीद सकता है. ऐसे में मिड-रेंज सेगमेंट अच्छा ऑप्शन बन जाता है. इसी कैटेगरी में Redmi, OnePlus और Realme ने अपने टैबलेट पेश किए हैं.
Redmi Pad 2 Pro 5G, OnePlus Pad Go 2 और Realme Pad 3 कई मामलों में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं. तीनों मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन और क्वाड स्पीकर्स मिलते हैं, लेकिन कीमत, प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा के मामले में काफी अंतर है. ऐसे में आइए जानते हैं इन तीनों टैबलेट में कौन सा टैबलेट बेस्ट है और किस मॉडल में कौन सा फीचर ज्यादा मजबूत है.
Redmi vs OnePlus vs Realme कीमत
Redmi, OnePlus और Realme के टैबलेट की कीमत रिटेलर, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मौजूदा ऑफर्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. OnePlus Pad Go 2 के 8GB RAM + 128GB Wi-Fi मॉडल की कीमत करीब 29,999 रुपये है. वहीं 8GB + 256GB Wi-Fi वेरिएंट करीब 32,999 रुपये और 8GB + 256GB Wi-Fi + 5G मॉडल की कीमत लगभग 32,999 से 35,999 रुपये तक है. Redmi Pad 2 Pro 5G की कीमत भारत में करीब 33,999 से 34,999 रुपये है. वहीं दूसरी ओर Realme Pad 3 की कीमत स्टोरेज और ऑफर्स के आधार पर करीब 27,999 से 33,999 रुपये के बीच है.
डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर में कौन आगे?
1. Redmi Pad 2 Pro 5G में 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है. यह HyperOS 2 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है. कंपनी ने पांच साल के OS अपडेट और सात साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है.
2. OnePlus Pad Go 2 में 12.1-इंच 2.8K LCD डिस्प्ले है. इसमें 120Hz adaptive refresh rate और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है. यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और पांच साल के सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा किया गया है.
3. Realme Pad 3 में 11.61-इंच 2.8K डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है. यह Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है.
इन तीनों टैबलेट में कौन सा टैबलेट बेस्ट है?
अगर प्रोसेसर और 5G आपकी प्रिफरेंस है, तो Redmi Pad 2 Pro 5G बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. बेहतर रेजोल्यूशन वाले डिस्प्ले और साफ यूजर इंटरफेस के लिए OnePlus Pad Go 2 खरीदा जा सकता है. वहीं बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग चाहिए तो Realme Pad 3 ज्यादा बेहतर ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें – iPhone Ultra में नहीं मिलेगी Apple Pencil? बड़ा खुलासा
प्रोसेसर और बैटरी में बड़ा अंतर
Redmi Pad 2 Pro 5G में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है. इसमें 12,000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है. वहीं OnePlus Pad Go 2 में Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर, 8GB LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है. इसमें 10,050mAh बैटरी और 33W SuperVOOC चार्जिंग है. Realme Pad 3 में Dimensity 7300-Max चिपसेट, 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज मिलता है. इसकी 12,200mAh बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है.
किस मॉडल में कौन सा फीचर ज्यादा मजबूत है?
Redmi Pad 2 Pro 5G में 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा है. OnePlus Pad Go 2 और Realme Pad 3 दोनों में 8MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है. साथ ही तीनों टैबलेट में क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं. Redmi Pad 2 Pro 5G में Dolby Atmos और Realme Pad 3 में Dolby Audio सपोर्ट मिलता है. OnePlus Pad Go 2 में OnePlus Pad Go 2 Stylo का सपोर्ट है, जबकि Redmi मॉडल कीबोर्ड और स्मार्ट पेन एक्सेसरीज के साथ काम करता है.
यह भी पढ़ें – Wi-Fi 6 और Wi-Fi 7 में क्या है अंतर? जानें घर के लिए कौन सा है बेहतर





