Delhi Metro में प्यारी बच्ची ने CISF जवान को किया सैल्यूट- वीडियो वायरल

Delhi Metro में प्यारी बच्ची ने CISF जवान को किया सैल्यूट- वीडियो वायरल


कहते हैं कि सम्मान और देशभक्ति किसी उम्र की मोहताज नहीं होती. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात का सबसे बड़ा सबूत है. दिल्ली मेट्रो के कोच के अंदर एक छोटी सी बच्ची ने ड्यूटी पर तैनात CISF के जवान को देखते ही जिस मासूमियत और गंभीरता के साथ कड़क सैल्यूट ठोका, उसने हर किसी का दिल पिघला दिया. जवान ने भी बेहद प्यार और सम्मान के साथ बच्ची के इस सैल्यूट का जवाब दिया.

CISF जवान को देख नन्हीं बच्ची ने दागा सैल्यूट

डिब्बे में लोगों की आवाजाही जारी थी, पटरियों पर ट्रेन अपनी रफ्तार से दौड़ रही थी और हर कोई अपनी धुन में मसरूफ था. लेकिन इसी आम सी चहल-पहलाहट के बीच एक ऐसा पल थमा, जिसने पूरे माहौल को मिनटों में बेहद खास बना दिया. दिल्ली मेट्रो के डिब्बे में सफर कर रही एक छोटी सी बच्ची की नजर अचानक खाकी वर्दी पहने खड़े CISF जवान पर पड़ी. बिना किसी के कहे, बिना झिझके मासूम ने अपने कदम साधे, पीठ सीधी की और पूरी शिद्दत के साथ अपना नन्हा हाथ उठाकर जवान की तरफ कड़क सैल्यूट दाग दिया.

CISF ने शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

इस बेहद भावुक और प्यारे पल का वीडियो खुद सीआईएसएफ (CISF) के आधिकारिक X हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “एक छोटी सी बच्ची का सीआईएसएफ जवान को यह दिल से दिया गया सैल्यूट उस भरोसे और सम्मान को दिखाता है, जो हमारी वर्दी लोगों में जगाती है.” CISF ने आगे लिखा कि यह सिर्फ वर्दी को सलाम नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपी निष्ठा, साहस और सेवा के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है.

यह भी पढ़ें: ‘स्कूल छूटा, पर एग्जाम का खौफ नहीं! कॉरपोरेट लाइफ पर लड़की ने बयां किया दर्द’

सोशल मीडिया पर बही प्यार की बयार

बिना किसी शोर-शराबे और तामझाम का यह छोटा सा वीडियो इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल गया है. लोग बच्ची के इस संस्कार और सम्मान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “बच्ची भले ही उम्र में छोटी है, लेकिन देश के प्रति उसका गर्व बहुत बड़ा है.  लोगों का कहना है कि न कोई खास मौका था, न कोई बड़ा कार्यक्रम… बस एक छोटी सी बच्ची ने वर्दी में जवान को देखा और अपनी मासूमियत में जितना बन पड़ा, उतना सम्मान दे दिया. यही बात इस वीडियो को इतना खास बनाती है.

यह भी पढ़ें: सावन खत्म होते ही मांस के लिए उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल