बन जा तू गाने पर हसीनाओं ने ढाया कहर, वीडियो देख बावरे हुए यूजर्स

बन जा तू गाने पर हसीनाओं ने ढाया कहर, वीडियो देख बावरे हुए यूजर्स


सोशल मीडिया पर इन दिनों बन जा तू गाने पर बने डांस वीडियो खूब पसंद किए जा रहे हैं. इसी बीच तीन लड़कियों का एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में तीनों लड़कियां एक साथ शानदार डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं.

बन जा तू पर जमकर किया डांस 

वायरल हो रहे इस वीडियो में तीनों लड़कियां कैजुअल लेकिन स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं. पार्किंग एरिया में शूट किए गए वीडियो की शुरुआत सिंपल डांस स्टेप्स से होती है, लेकिन जैसे जैसे बन जा तू का म्यूजिक आगे बढ़ता है, तीनों के कोऑर्डिनेटेड मूव्स और एक्सप्रेशंस वीडियो की पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर लेते हैं. वीडियो में बीच में डांस कर रही लड़की के साथ दोनों तरफ मौजूद लड़कियां भी एक जैसी स्टेपिंग करती दिखाई देती हैं. तीनों के बीच तालमेल और एनर्जी इस डांस रील को खास बना रही है.

यह भी पढ़ें:सोजा जरा गाने पर लाल-सफेद ड्रेस में लड़की का वायरल डांस

एक्सप्रेशन और स्टाइल ने खींचा ध्यान

वीडियो की खास बात सिर्फ डांस स्टेप्स ही नहीं बल्कि तीनों के एक्सप्रेशंस भी हैं. म्यूजिक की बीट के साथ हाथों के मूवमेंट, बॉडी लैंग्वेज और चेहरे के एक्सप्रेशन को मैच करने की कोशिश की गई है. यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है.बन जा तू गाना चरण प्रीत  और बादशाह ने गाया है और यह 25 मई 2026 को रिलीज हुआ था. गाने ने म्यूजिक चार्ट्स पर भी जगह बनाई है और जुलाई-अगस्त 2026 के दौरान ऑफिसियल एशियन म्यूजिक चार्ट में टॉप 40 में रहा. 

सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ रहा क्रेज

बन जा तू पहले से ही सोशल मीडिया पर इस्तेमाल किए जा रहे लोकप्रिय गानों में शामिल है. अब इस तरह की डांस रील्स ने इसके ट्रेंड को और हवा दे दी है. तीनों लड़कियों का यह परफॉर्मेंस भी इसी वायरल ट्रेंड का हिस्सा बन गया है.

गर्ल्स गैंग का अंदाज देख यूजर्स हुए फिदा

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस रील में हजारों यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोग तीनों के डांस, एनर्जी और कोऑर्डिनेशन की तारीफ कर रहे हैं. वहीं, कुछ यूजर्स को यह रील इतनी पसंद आई कि वे इसे दोबारा देखने की बात कर रहे हैं. वीडियो पर 30 हजार से ज्यादा लाइक्स और बड़ी संख्या में कमेंट्स व शेयर भी दिखाई दे रहे हैं. यही वजह है कि यह रील सोशल मीडिया के ट्रेंडिंग डांस वीडियोज में अपनी जगह बना रही है.

यह भी पढ़ें:गोद में बच्चा और बीमार चेहरा, सीमा हैदर ने अपने फैंस से लगाई गुहार