राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ कई आधिकारिक कार्यक्रमों में नजर आने वाले मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने अब भारतीय सेना से रिटायरमेंट ले लिया है. करीब 12 साल तक सेना में सेवा देने के बाद, उन्होंने समय से पहले रिटायरमेंट लिया है. राष्ट्रपति के साथ उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं. जिसकी वजह से मेजर संब्याल सोशल मीडिया पर चर्चित चेहरा बन गए. राष्ट्रपति के ADC के तौर पर संब्याल की भूमिका ने उन्हें आम लोगों के बीच पहचान दिलाई, लेकिन इससे पहले भी उनके सैन्य करियर कई अहम जिम्मेदारी से जुड़ा रहा है. उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में जाट रेजिमेंट की टुकड़ी का नेतृत्व किया. 4 पैरा स्पेशल फोर्सज में सेवा दी और इसके बाद राष्ट्रपति भवन में एडीसी की जिम्मेदारी संभाली.
NDA से शुरू हुआ सेना का सफर
मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने 2013 में एनडीए की परीक्षा पास की थी. इसके बाद वह 133वें एनडीए कोर्स का हिस्सा बने, जिसकी शुरुआत 2014 में हुई थी. उन्होंने इंडियन मिलिट्री एकेडमी में मिलिट्री स्टडीज और डिफेंस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की. सेना में शुरुआती करियर के दौरान ही उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में नेतृत्व करने का अवसर मिला. 2021 में कैप्टन ऋषभ संब्याल ने जाट रेजिमेंट की टुकड़ी का नेतृत्व किया. इसी टुकड़ी को बेस्ट मार्चिंग कंटिंजेंट ट्रॉफी भी मिली थी. इसके बाद उन्होंने सेना की 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज में सेवा दी, जिस डैगर्स के नाम से भी जाना जाता है. वहीं स्पेशल फोर्सज में सेवा के दौरान उन्हें बलिदान बैज मिला था.
राष्ट्रपति के ADC कैसे बने ऋषभ संब्याल?
सांब्याल के सैन्य करियर में एक अहम पड़ाव तब आया जब उनका चयन राष्ट्रपति के एडीसी के तौर पर हुआ. रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने मार्च 2023 में राष्ट्रपति के ADC के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी. ADC की जिम्मेदारी केवल राष्ट्रपति के साथ औपचारिक कार्यक्रमों में मौजूद रहने तक सीमित नहीं होती, इस भूमिका में प्रोटोकॉल, कार्यक्रमों में सुरक्षा और राष्ट्रपति के व्यस्त कार्यक्रम से जुड़ी जिम्मेदारियां भी शामिल होती है. उनके प्रोफेशनल प्रोफाइल में प्रोटोकॉल मैनेजमेंट, एग्जीक्यूटिव सिक्योरिटी और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ काम करने का एक्सपीरियंस दर्ज है. उन्होंने कई देश से जुड़े आधिकारिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भी काम किया है.
ये भी पढ़ें-पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में ड्राइवर की भर्ती, 18 सितंबर तक करें आवेदन
वायरल फोटो ने बनाया सोशल मीडिया सेंसेशन
राष्ट्रपति के ADC के तौर पर संब्याल लगातार द्रौपदी मुर्मू के साथ आधिकारिक कार्यक्रमों, समारोहों और विदेशी दौरों में नजर आने लगे. उनकी सैन्य वर्दी, अनुशासनात्मक अंदाज और शांत व्यक्तित्व ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा. राष्ट्रपति के साथ उनकी तस्वीर और वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर होने लगे. खासकर बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रमों के दौरान उनकी मौजूदगी को लेकर यूजर्स ने खूब प्रतिक्रिया दी. इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर नेशनल क्रश भी बुलाया जाने लगा.
करीब 12 साल बाद सेना से लिया रिटायरमेंट
ऋषभ सिंह ने करीब 12 साल की सैन्य सेवा के बाद भारतीय सेना से प्रीमेच्योर रिटायरमेंट लिया है. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात भी की. इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए सांब्याल ने राष्ट्रपति से मिले मार्गदर्शन और सीट के लिए आभार भी जताया. हालांकि उनके समय से पहले रिटायरमेंट लेने को लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से वजह सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें-नीट पीजी में कैसे मिलेंगे नंबर? जानें 180 सवालों की मार्किंग स्कीम
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI





