नेपाल बाढ़ः दो दिन मिट्टी में दबी रही बच्ची, चमत्कारिक रूप से जिंदा निकली


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • नेपाल बाढ़ त्रासदी में 669 की मौत, 2400 लोग लापता।
  • दो दिन बाद एक बच्ची मिट्टी के नीचे से जिंदा निकली।
  • भारत ने 88 भारतीयों को बचाया, 287 नागरिक अभी भी लापता।
  • भारत ने डीएनए और सुरंग बचाव टीमें भेजीं नेपाल।

नेपाल में तीन दिन पहले बुधवार (26 अगस्त, 2026) को आई भयानक बाढ़ रूपी त्रासदी की वजह से अब तक 669 लोगों को जान जा चुकी है और 2,400 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. ऐसे समय में जब लोग अपने लापता हो चुके प्रियजनों की सुरक्षित होने की प्रार्थना कर रहे हैं, इस बीच एक बच्ची मिट्टी के नीचे से जिंदा निकाला गया है. बच्ची पिछले दो दिनों से बाढ़ के साथ बहकर आई मिट्टी के नीचे दो दिनों में जिंदगी के लिए जंग लड़ती रही और आखिरकार उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

बच्ची को रेस्क्यू करने के बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इस वक्त उसका इलाज चल रहा है. रेस्क्यू के बाद बच्ची की हालत पर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रख रही है. माना जा रहा है कि लंबे समय तक मिट्टी के नीचे दबे रहने के बावजूद उसका जिंदा बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है.

भारतीय नागरिकों को लेकर MEA ने दी जानकारी 

वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय ने शनिवार (29 अगस्त, 2026) को एक आधिकारिक बयान में नेपाल में भारतीय नागरिकों की स्थिति पर अपडेट जारी किया है. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘नेपाल में अब तक भारत के कुल 88 नागरिकों का सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 287 भारतीय अभी भी लापता हैं. इसके अलावा, नेपाल में भारतीय मूल ने रहने वाले अन्य 128 लापता लोगों की भी तलाश की जा रही है. वहीं, शनिवार (29 अगस्त) को 120 भारतीय नागरिक चीन से नेपाल की सीमा में पहुंचे हैं.’

भारत ने नेपाल को मदद के लिए भेजी विशेष टीमें

भारत ने पड़ोसी देश नेपाल के इस अत्यंत मुश्किल घड़ी में मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. भारत ने नेपाल बाढ़ त्रासदी की वजह से मरने वाले लोगों की पहचान के लिए डीएनए टेस्टिंग के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीमों को काठमांडू भेजा है. इसके अलावा, जो लोग भीषण बाढ़ की वजह से सुरंगों में अभी तक फंसे हैं और अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं, भारत ने उन लोगों की मदद के लिए एक स्पेशलाइज्ड टनल रेस्क्यू टीम को सभी जरूरी उपकरणों के साथ नेपाल के लिए रवाना किया है.  

यह भी पढ़ेंः नेपाल त्रासदी: रेंगते हुए रेस्क्यू को पहुंची सेना, सहमा देने वाला VIDEO