1341 दिन से बाबर आजम को शतक का इंतजार, ENG में भी बुरी तरह ‘फ्लॉप’


बाबर आजम शुक्रवार (28 अगस्त) इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान बुरी तरह फ्लॉप हुए. वह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. 10 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 08 रन बनाकर बाबर पवेलियन लौट गए. इस खराब पारी के साथ टेस्ट में बाबर के शतक का इंतजार और लंबा हो गया. अब उन्हें टेस्ट में पिछला शतक लगाए 1341 दिन गुजर चुके हैं. 

04 अगस्त को आइसलैंड क्रिकेट ने बाबर को लेकर शेयर की गई एक पोस्ट में बताया था कि उन्हें पाकिस्तान के लिए रेड बॉल फॉर्मेट में पिछला शतक लगाए हुए 1317 दिन गुजर चुके हैं. अब इसमें 24 दिनों का और इजाफा हो गया है. 

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में पाकिस्तानी की कप्तानी कर रहे बाबर ने पिछला टेस्ट शतक दिसंबर 2022 में लगाया था. उन्हें फॉर्मेट में ट्रिपल डिटिज का आंकड़ा छुए करीब 4 साल का वक्त गुजर चुका है. 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने बंधवाई राखी, बहन ने शेयर की तस्वीर; ऐसे मनाया रक्षाबंधन

इसके साथ बाबर के नाम पर एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. वह 2023 से सबसे ज्यादा पारियां खेलकर टेस्ट में शतक न लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए हैं. लिस्ट में पहला नाम मिचेल स्टार्क, दूसरा पैट कमिंस और तीसरा नाथन लियोन का नाम है. इसके बाद बाबर मौजूद हैं, जिन्होंने बगैर शतक के 36 पारियां खेल ली हैं. 

गौर करने वाली बात यह है कि शुरुआती 3 नाम में कोई भी बल्लेबाज नहीं है. तीनों ही खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं. ऐसे में आप बाबर को नंबर वन बल्लेबाज के रूप में भी देख सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि बाबर को शतक लगाने के लिए कितनी और पारियां खेलनी पड़ती हैं. इससे पहले वेस्टइंडीज दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज में बाबर के बल्ले से 88 रनों की पारी निकली थी. 

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा पारियां (2023 से)

50 – मिचेल स्टार्क
47 – पैट कमिंस
44 – मोहम्मद सिराज
41 – नाथन लियोन
36 – बाबर आजम*
36 – प्रभात जयसूर्या
36 – तैजुल इस्लाम
35 – जेडन सील्स
33 – एलिक अथानाजे
32 – जसप्रीत बुमराह
32 – शोएब बशीर
30 – अल्ज़ारी जोसेफ
30 – असिथा फर्नांडो. 

 

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर से इरफान पठान तक, क्रिकेटरों ने इस तरह मनाया रक्षाबंधन