मैं सचिन की याद में रोती थी…अपनी लव स्टोरी बता भावुक हुई सीमा हैदर

मैं सचिन की याद में रोती थी…अपनी लव स्टोरी बता भावुक हुई सीमा हैदर


कहते हैं मोहब्बत अगर सरहद पार की हो तो ज्यादा रुलाती है. ऐसी ही मोहब्बत की गवाह है पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर, जो अपने प्यार सचिन मीणा की खातिर सरहद पार से भारत आ पहुंची और अब ग्रेटर नोएडा में अपने दूसरे पति सचिन मीणा के साथ जिंदगी जी रही है. हाल ही में सीमा हैदर ने कैमरे पर अपनी लव स्टोरी बताई जिसे बताते हुए सीमा खुद भावुक हो गई और कहने लगी कि मैं सचिन से पूछती थी कि क्या हम कभी मिल पाएंगे और आज समय देखो हम लोग साथ रह रहे हैं.

अपनी प्रेम कहानी बता भावुक हुई सीमा हैदर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सीमा हैदर अपने दूसरे पति सचिन मीणा के साथ मोहब्बत के कुछ लम्हे और मोहब्बत के लिए की गई उनकी जद्दोजहद अपने फैंस के साथ शेयर कर रही है. वीडियो में सीमा कहती है कि मैंने बहुत दुख देखे हैं सचिन के लिए जब मैं पाकिस्तान में थी.  मैं रोती थी सचिन के लिए और कहती थी कि सचिन क्या हम कभी मिलेंगे.  क्या मैं कभी हिंदुस्तान आ पाऊंगी या तुम कभी पाकिस्तान आ पाओगे. 

मैं सचिन के लिए बहुत रोई हूं

इसके बाद सीमा कहती है कि मैं सचिन की याद में रोती थी. मैंने सचिन के लिए बहुत दुख झेले, पाकिस्तान में भी और हिंदुस्तान में भी. लेकिन आज मैं हम बेहद खुश हैं क्योंकि आज हम लोग साथ में हैं. इससे पहले भी सचिन मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था और अपने बीवी बच्चों को याद कर भावुक हो गया था. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: छत पर लहराई शर्ट और रेस्क्यू करने पहुंच गया हेलिकॉप्टर- नेपाल का वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, इसे कहते हैं सच्ची मोहब्बत

वीडियो को Seema Meena ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…सचिन से मोहब्बत में ये महिला सरहद पार करके आ गई. एक और यूजर ने लिखा…इसे कहते हैं मोहब्बत के लिए पागलपन. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अगर ये सच बोल रही है तो इसकी जुनून को मानना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: बाढ़ में बह रहे बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई मादा हाथी, देखें प्यार Video