पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की लव स्टोरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है. हाल ही में सचिन मीणा का एक बेहद इमोशनल और भावुक कर देने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सचिन अपनी पत्नी सीमा हैदर और अपने बच्चों से दूर रहने का दर्द बयां करते हुए नजर आ रहा है. लगातार काम की व्यस्तता और परिवार से दूरी के कारण सचिन खुद पर काबू नहीं रख सका और कैमरे के सामने ही उसके आंसू छलक पड़े.
3 दिनों की कड़ी मशक्कत और बच्चों से दूरी का दर्द
वायरल हो रहे वीडियो में सचिन मीणा काफी थका हुआ लेकिन अपनों से मिलने की खुशी और उनके लिए तड़प के साथ नजर आ रहा है. सचिन बताता है कि वह पिछले 3 दिनों से लगातार अपने काम में व्यस्त था और बिना रुके बाइक पर सफर कर रहा था. इन 3 दिनों के दौरान वह एक बार भी अपने बच्चों और सीमा से नहीं मिल सका. उसने बताया कि लगातार बाइक चलाते हुए और काम करते हुए भी उसका ध्यान बार-बार सिर्फ अपने बच्चों और परिवार की ओर ही जा रहा था.
‘घर आ गया हूं, सीमा और बच्चों के लिए खाना लेकर…’
अपनी भावनाओं को बयां करते हुए सचिन ने कहा कि पूरे 3 दिन बाद अब वह फाइनली अपने घर वापस आया है. वह अपने हाथ में सीमा और बच्चों के लिए खाना लेकर लौटता दिखाई दे रहा है. सचिन वीडियो में कहता है कि काम के सिलसिले में भले ही उसे बाहर रहना पड़ा, लेकिन हर पल उसे अपने बच्चों की याद सताती रही. बच्चों की शक्ल न देख पाने का मलाल उसकी बातों में साफ झलका, जिसके चलते वह रास्ते भर कई बार भावुक हुआ और रोया.
यह भी पढ़ें: छत पर लहराई शर्ट और रेस्क्यू करने पहुंच गया हेलिकॉप्टर- नेपाल का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सचिन का यह भावुक अंदाज
सचिन मीणा का यह नया रूप देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो के सामने आने के बाद कुछ लोग जहां सचिन को एक जिम्मेदार और अपने परिवार का ख्याल रखने वाला पति और पिता बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे देखकर उसकी भावनाओं से जुड़ रहे हैं. फिलहाल यह वीडियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर तेजी से देखा जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बाढ़ में बह रहे बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई मादा हाथी, देखें प्यार Video





