टैरो राशिफल 29 अगस्त 2026: तुला को पैतृक संपत्ति से लाभ, मकर को पदोन्नति के योग; जानें मेष से म

टैरो राशिफल 29 अगस्त 2026: तुला को पैतृक संपत्ति से लाभ, मकर को पदोन्नति के योग; जानें मेष से म


Tarot Rashifal 29 August 2026: अगस्त महीने का यह शनिवार सभी 12 राशियों के लिए करियर में पदोन्नति, पैतृक संपत्ति के लाभ और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. आज ग्रहों की स्थिति और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या बड़े बदलाव लेकर आ रहे हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.

आज तुला राशि वालों को पैतृक संपत्ति व कई स्रोतों से धन लाभ होगा और मकर को पदोन्नति के योग हैं, वहीं धनु राशि के जातकों को बढ़ते कर्ज व फिजूलखर्ची से और मेष राशि वालों को पार्टनरशिप में विवादों से सावधान रहने की सख्त जरूरत है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.

मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के मन में आज कामकाज को लेकर दुविधा बनी रह सकती है. आपके लिए निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा. पार्टनरशिप में किस बात को लेकर मतभेद हो सकता है. किसी बात को लेकर तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इसलिए आपके लिए फिलहाल, संयम बनाकर रखना बेहद जरूरी है.

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को आज कामकाज में थोड़ा स्वार्थी होने बेहतर रहेगा. आज दूसरों की मदद करने से पहले अपने काम करें. पार्टनरशिप से जुड़े मामलों के लिए समय अच्छा है और पुराना अनुभव आपके लिए सहायक साबित होगा. आज देखा जाए तो आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहने वाली है.

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के काम में आज कलात्मकता साफ झलकेगी. वहीं, उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा. कोशिश करें की आप फोकस होकर काम करें तभी आपको अच्छे परिणाम मिल सकता है. मन की चंचलता को नियंत्रित करना जरूरी है. आज आपको मान सम्मान मिलने के साथ साथ तरक्की मिलने की संभावनाएं हैं.

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए दिन समस्याओं का समाधान दिलाने वाला रहेगा. लंबे समय से चली आ रही पुरानी दिक्कतें दूर होंगी. यदि आप किसी जोखिमपूर्ण कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे जिससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है. आपको सलाह है कि व्यापारिक निर्णय लेने से पहले हानि और लाभ के बारे में अच्छे से सोच विचार कर लें.

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लोग आज कामकाज में नया तरीका अपनाएंगे. शुरुआत में यह दूसरों को अजीब लग सकती है, लेकिन भविष्य में आपको इसके लिए खूब सराहना मिलेगी. आर्थिक मामलों में दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है. आप अन्य किसी स्थायी संपत्ति पर पैसा खर्च कर सकते हैं. बस थोड़ा समझदारी से खर्च करेंगे तो आपको लाभ मिल सकता है.

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बदलाव लेकर आने वाला है. इसलिए आप कोशिश करें कि आप नया प्रयोग करें. आप पुराने विचारों को छोड़कर कुछ नया करेंगे. किसी पुराने मित्र की मदद से कामकाज आसानी से पूरे हो जाएंगे. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के आसार हैं.

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों पर आज कामकाज का दबाव अधिक रहने वाला है. जिस वजह से आप मानसिक रूप से थोड़ा अस्थिर रह सकते हैं. हालांकि. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. पैतृक संपत्ति या विरासत से लाभ मिलने की संभावना है. धन की प्राप्ति एक से अधिक स्रोतों से होगी, जिससे आर्थिक संतुलन और बेहतर होगा.

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोग आज अपने कामकाज को पूरी लगन के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे. लेकिन, व्यापार के कामकाज को लेकर आप थोड़ा भ्रमित हो सकते हैं. साथ ही आपको संसाधनों की कमी महसूस हो सकती है. आपको धन लाभ तो मिलेगा लेकिन खर्चों को लेकर सतर्क रहना आवश्यक है.

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा संघर्ष से भरा रहने वाला है. आज आप अपने शत्रुओं पर विजय पाने की पूरी कोशिश करेंगे. फिजूलखर्ची और कर्ज बढ़ने के योग हैं. आय से ज्यादा व्यय अधिक रहेगा. ऐसे में सावधानी बरतें. शिवजी की उपासना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी.

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों को आज कामकाज में अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिलेगा. पदोन्नति या मान-सम्मान मिलने के योग हैं. आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा. हालांकि स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं या उपचार पर धन खर्च हो सकता है. सावधानीपूर्वक कार्य करेंगे तो सफलता निश्चित है.

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां दिलाने वाला रहेगा. आज आप अपनी योजनाओं पर गुप्त रूप से काम करने की कोशिश करेंगे. खर्चे बढ़े रहेंगे, लेकिन यदि आप निवेश करेंगे तो भविष्य में अच्छे लाभ प्राप्त होंगे. आज अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने पर फोकस करें.

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक मीन राशि के लोगों को आज अपने भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहने की जरूरत है. अत्याधिक सोचने के कारण आपके मन में भय बना रहेगा. कामकाज के लिए समय अनुकूल है, इसलिए अवसरों का पूरा लाभ उठाएं. निवेश संबंधित मामलों में थोड़ा गंभीरता से विचार करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.