रक्षाबंधन का त्योहार हर घर में लोग अपने अपने अंदाज में मनाते हैं है, लेकिन लखनऊ की प्रिया मिश्रा ने इस बार इस त्योहार को बिल्कुल अलग और यादगार तरीके से सेलिब्रेट की है. अंडरवॉटर डाइविंग ट्रेनर प्रिया ने हैवलॉक आइलैंड की समुद्री गहराइयों में स्कूबा डाइविंग करते हुए अपने भाई के साथ राखी बांधी, और इस दौरान उन्होंने बडी एयर शेयर के जरिए भरोसे का एक खास संदेश भी सांझा की है. यह विडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक्स पर शेयर किया गया, जिसके बाद यह देखते ही देखते वायरल हो गया.
पानी के अंदर भाई को रुकने का इशारा
वीडियो की शुरुआत समुद्र के अंदर मौजूद भाई बहन से होती है. दोनों स्कूबा डाइविंग ड्रेस में नजर आते हैं. बहन अपने भाई को वहीं रुकने का इशारा करती है. भाई पहले उसकी बात को देखकर हैरान होता हुआ नजर आता है. इसके बाद बहन उसे अपना हाथ आगे करने के लिए कहती है. भाई बहन के इशारे को समझते हुए अपना हाथ आगे कर देता है. इसके बाद बहन उसकी कलाई पर राखी बांध देती है. समुद्र के अंदर रक्षाबंधन का यह नजारा काफी अलग नजर आता है. राखी बांधने के बाद बहन के चेहरे और हाव भाव में खुशी साफ दिखाई देती है.
स्कूबा डाइविंग के दौरान भाई-बहन का अनोखा रक्षाबंधन pic.twitter.com/adJ68KMVYe
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) August 28, 2026
यह भी पढ़ें: DM अंकल हमारी सड़क बनवा दो….मासूम बच्ची की गुहार से पिघला कलेक्टर का दिल
बडी एयर शेयर से मिला खास संदेश
इस पूरे वीडियो की सबसे खास बात रही बडी ऐयर शेयर का इस्तेमाल करना है. स्कूबा डाइविंग में जब किसी डाइवर की एयर सप्लाई खत्म या कम होने लगती है यानी वह आउट ऑफ
एयर की स्थिति में पहुंच जाता है, तो वह अपने Buddy यानी साथी डाइवर के साथ एयर शेयर करता है, ताकि दोनों महफूज रहकर सतह से वापस आ सकें. प्रिया और उनके भाई ने इसी टेक्नीक के जरिए यह संदेश दिया है कि भाई बहन का रिश्ता इसी तरह एक दूसरे का साथ और भरोसा निभाने का नाम है.
सांसों का सहारा बना भाई बहन का रिश्ता
समुद्र की गहराई में जहां हर सांस कीमती होती है, वहां एक दूसरे के साथ एयर शेयर करना सबसे बड़े भरोसे का नीशान माना जाता है. प्रिया और उनके भाई ने इसी भरोसे को रक्षाबंधन के मौके पर बेहद खूबसूरती से दर्शा कर सबको हैरान कर दिया है, जिससे यह वीडियो देखने वालों के लिए भी एक जज्बाती और दिल लुभा देने वाला पल बन गया है.
अनोखे अंदाज ने खींचा ध्यान
आमतौर पर रक्षाबंधन की परंपरा घर आंगन या मंदिर जैसी जगहों तक सीमित रहती है, लेकिन प्रिया मिश्रा के इस अंडरवॉटर सेलिब्रेशन ने त्योहार मनाने के तरीके को लेकर एक नई मिसाल पेश की है. साहसिक खेलों और रोमांच से जुड़ी एक्टिविटी को हिन्दुस्तानी त्योहारों से जोड़ने का यह अनोखा तरीका खुब चर्चा बटोर रही है.
यूजर्स ने दिए रेयकटीऑनस
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने इस अनोखे रक्षाबंधन पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स ने इसे “रक्षाबंधन का सबसे अलग अंदाज” बताया, तो कुछ ने भाई बहन के इस पल को “प्यार और भरोसे की खूबसूरत मिसाल” कहा है. एक यूजर ने लिखा, “हर सांस में भाई बहन का साथ नजर आ रहा है.” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “पानी के अंदर राखी बांधने का यह पल यादगार है”.
यह भी पढ़ें: मक्का पहुंची राखी सावंत, काबा शरीफ का तवाफ कर नेपाल के लिए की दुआ





