बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन और अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली राखी सावंत का एक बेहद संवेदनशील और भावुक अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हाल ही में राखी उमराह करने मक्का-मदीना पहुंची हैं, जहां से उनका एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में राखी हिजाब पहने पवित्र काबा का तवाफ (परिक्रमा) करती नजर आ रही हैं और नेपाल में आई खौफनाक बाढ़ और तूफान में फंसे लोगों की सलामती के लिए रो-रोकर खुदा से फरियाद कर रही हैं. राखी मक्का में काबे का तवाफ करते हुए अल्लाह से दुआ कर रही है और नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए खुदा से मदद की दरख्वास्त लगा रही है. उनका यह वीडियो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं.
काबा के सामने छलका राखी सावंत का दर्द
वायरल हो रहे वीडियो में राखी सावंत काफी भावुक दिख रही हैं. आंखों में आंसू लिए वह काबा के सामने हाथ उठाकर कहती नजर आ रही हैं, “मैं दुआ करती हूं अल्लाह, नेपाल में जो बाढ़ आई है, जो तूफान आया है, वो रुक जाए. ऐ मेरे अल्लाह, मेरे रब… उन लोगों पर रहम फरमा.” राखी सावंत ने अपनी दुआ में सिर्फ बाढ़ पीड़ितों ही नहीं, बल्कि वहां फंसे तमाम लोगों का जिक्र किया. उन्होंने नम आंखों से कहा कि नेपाल में जितने भी भारतीय और नेपाली नागरिक फंसे हुए हैं, अल्लाह उन सभी को सही-सलामत सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दे. काबा के सामने राखी का यह रूप देखकर हर कोई हैरान है, क्योंकि आमतौर पर लोग उन्हें उनके मस्तीभरे और विवादित अंदाज के लिए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: छत पर लहराई शर्ट और रेस्क्यू करने पहुंच गया हेलिकॉप्टर- नेपाल का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लोग दे रहे ऐसे रिएक्शंस
राखी सावंत का यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही मिनटों में वायरल हो गया. कुछ ही घंटों में इस पर लाखों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं. सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स राखी सावंत की संवेदनशीलता और इंसानियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि मुश्किल वक्त में दूसरों के लिए दुआ मांगना बेहद नेक काम है. वहीं, हमेशा की तरह सोशल मीडिया का एक तबका इसे राखी का नया ‘पब्लिसिटी स्टंट’ और ‘कैमरा ड्रामा’ बताकर उन्हें ट्रोल करने से भी बाज नहीं आ रहा है.
यह भी पढ़ें: बाढ़ में बह रहे बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई मादा हाथी, देखें प्यार Video





