बाढ़ के पानी में डिलीवरी करने निकला बॉय, वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग

बाढ़ के पानी में डिलीवरी करने निकला बॉय, वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक डिलीवरी बॉय बाढ़ के पानी में घुसकर अपना काम करता नजर आ रहा है. यह वीडियो एक्स पर छपरा जिला नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है कि 10 मिनट की डिलीवरी और एक गरीब मजबूर आदमी, बेचारे को हर हाल में काम करना ही पड़ेगा. इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. यह वीडियो सिर्फ एक डिलीवरी बॉय की मुश्किल हालत ही नहीं दिखाता, बल्कि इसने आम लोगों के बीच रोजी-रोटी कमाने की मजबूरी और काम के दबाव को लेकर भी एक बड़ी बहस छेड़ दी है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर बाढ़ का गंदा पानी भरा हुआ है और पानी का स्तर काफी ऊंचा है. इसी बीच एक डिलीवरी बॉय अपनी बाइक के साथ उसमें घुटनों तक भरे पानी में चलते हुए डिलीवरी करने जा रहा है. पानी इतना ज्यादा है कि उसे अपना सामान बचाते हुए बड़ी मुश्किल से आगे बढ़ना पड़ रहा है. वीडियो में यह भी साफ झलकता है कि ऐसी हालत में भी उसे तय समय के अंदर डिलीवरी पूरी करनी है.

असल में इस वीडियो में सिर्फ उस डिलीवरी बॉय की गरीबी और मजबूरी ही नजर नहीं आती, बल्कि इसके पीछे एक और पहलू भी छिपा है, जो कंपनियों के काम करने के तरीके से जुड़ा हुआ है. तय समय में डिलीवरी पूरी करने का दबाव इतना ज्यादा होता है कि कर्मचारी को अपनी जान जोखिम में डालकर भी काम करना पड़ता है, ताकि उसकी नौकरी और कमाई पर कोई असर न पड़े. यही वजह है कि यह वीडियो सिर्फ एक इंसान की मजबूरी नहीं, बल्कि कंपनियों की उस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है जो कर्मचारियों से मौसम की परवाह किए बिना तय समय में काम पूरा करवाने पर जोर देती है.

यह भी पढ़ेंः यह कैसी सादगी? लंदन में अकबरुद्दीन ओवैसी की बेटी की शादी, भड़के यूजर्स

लोगों ने वीडियो पर दीं ऐसी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी अलग-अलग राय जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा कि यह भ्रष्टाचार की सारी हदें पार करने जैसा मामला है. वहीं एक और यूजर ने लिखा कि पेट की भूख में इंसान को क्या-क्या करना पड़ता है, यह वीडियो उसका उदाहरण है. ज्यादातर लोगों ने इस वीडियो को देखकर डिलीवरी बॉय की मेहनत और मजबूरी पर दुख जताया और साथ ही डिलीवरी कंपनियों के काम करने के तरीके पर भी नाराजगी जाहिर की.

यह भी पढ़ेंः  मौसमी के जूस में भी मिलावट? जूस वाले का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश