सोशल मीडिया पर नेपाल बाढ़ का एक बेहद खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. वीडियो में एक झूला पुल पर उफनती नदी का प्रचंड बहाव साफ नजर आता है. नदी का पानी इतनी तेज रफ्तार से बह रहा है कि पुल जोर-जोर से हिल रहा है और टूटने के कगार पर पहुंच गया लगता है. पानी का वेग इतना भयंकर है कि पुल के नीचे और आसपास का पूरा इलाका जलमग्न दिख रहा है. यह डरावना नजारा नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही को साफ दर्शाता है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए.
वीडियो में क्या दिखा?
वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में एक पहाड़ी इलाके में बना झूला पुल साफ नजर आता है. आसपास हरे-भरे पेड़ और सामान्य माहौल दिख रहा है. लेकिन कुछ ही पल बाद नदी का पानी अचानक बढ़ने लगता है. नदी का गंदा पानी तेज रफ्तार से पुल के नीचे से गुजरता हुआ दिखाई देता है.
पुल पर टूट पड़ा पानी का रौद्र रूप
वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी की रफ्तार इतनी भयंकर हो जाती है कि पूरा झूला पुल जोर-जोर से हिलने लगता है. पानी की तेज धार पुल की जाली और फर्श पर जोरदार टक्कर मार रही है. पुल का एक हिस्सा पानी के दबाव से झुकता नजर आता है. ऐसा लगता है जैसे पुल किसी भी पल टूटकर बह सकता है. आसपास का इलाका पूरी तरह डूब चुका है और पानी मलबा समेत आगे बढ़ रहा है.
खौफनाक नजारा देख रूह कांप जाए
पुल के दोनों सिरों पर खड़े कुछ लोग इस खौफनाक नजारें को देख रहे हैं. पानी का बहाव इतना तेज है कि पुल की संरचना पूरी तरह दबती हुई लग रही है. यह वीडियो नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही को साफ दिखाता है, जहां नदियों ने कई पुलों और सड़कों को अपनी चपेट में ले लिया है.
Nepal… pic.twitter.com/0k5rAckbke
— Akash Sharma (@kaidensharmaa) August 27, 2026
यह भी पढ़े : रील बनाने के लिए पानी में लेटी थीं दीदी, अचानक मगरमच्छ ने किया हमला; देखें वीडियो
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस खौफनाक क्लिप को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं.ज्यादातर लोग नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही को देखकर दुखी नजर आ रहे हैं और प्रभावित परिवारों के लिए दुआएं मांग रहे हैं. जैसे एक यूजर लिखता है कि नेपाल में बाढ़ के कई सारे वीडियो देख चुका हूं, मुझे दिल से दुख है नेपालियों के लिए.
कई यूजर्स ने पुल की मजबूती और इंजीनियरिंग की तारीफ की है कि इतने तेज बहाव के बावजूद पुल टूटने से बच गया. एक और यूजर नौ लिखा कि खौफनाक नजारा है लेकिन पुल की इंजिनीयरिंग भी कमाल की है. कुछ लोगों ने प्रकृति के रौद्र रूप को देखकर हैरानी जताई है, जबकि कई ने लिखा कि ऐसे नजारे देखकर रूह कांप जाती है.
यह भी पढ़े : फोन देखकर चलना पड़ा भारी, सीधे गटर के अंदर गिरी महिला; देखें वीडियो





