आजकल गर्मी हो या सर्दी, हर कोई अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए जूस पीना पसंद करता है. डॉक्टर भी हर छोटी-बड़ी बीमारी में मरीजों को ताजा जूस पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि जूस को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए हैं. यह वीडियो एक मौसमी जूस बेचने वाले का है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वो जूस बनाते समय उसमें पानी मिला रहा है. यह वीडियो देखने के बाद लोगों का बाहर के जूस पर भरोसा हिलता नजर आ रहा है, क्योंकि जिस चीज को हम सेहत के लिए पीते हैं, वही अब मिलावट का शिकार हो चुकी है.
वीडियो में आखिर दिखा क्या?
इस वायरल वीडियो को एक यूजर ने अपने घर की बालकनी से रिकॉर्ड किया है. वीडियो में एक मौसमी जूस वाला अपने ठेले के साथ सड़क किनारे खड़ा होकर जूस बेच रहा है, और यह ठेला उसी यूजर के घर के ठीक बाहर लगा हुआ था. वीडियो में साफ नजर आता है कि जूस वाला एक लाल रंग की बाल्टी जैसे बर्तन से पानी उठाता है और उसे सीधे जूस में मिला देता है. वीडियो बनाने वाले यूजर ने दावा किया है कि वह जूस वाला हर गिलास मौसमी जूस में कम से कम आधा गिलास पानी मिलाकर बेच रहा था.
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जो पानी जूस में मिलाया जा रहा है, उसके साफ होने की भी कोई गारंटी नहीं है. यह पानी कहां से लाया गया, कितना स्वच्छ है, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है. ऐसे में यह सवाल हर किसि के मन में उठना लाजमी है कि क्या हम जो जूस पीकर सेहतमंद बनने की उम्मीद करते हैं, वही जूस असल में हमारी सेहत के लिए खतरा तो नहीं बन रहा. यह वीडियो कुछ ही घंटों में हजारों लोगों तक पहुंच गया और लोगों ने इसे जमकर शेयर किया.
इन्हीं लोगों के कारण अब मैंने बाहर जूस पीना बंद कर दिया है। pic.twitter.com/onTe3NOZfY
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) August 25, 2026
यह भी पढ़ें: मौलाना साहब ने संस्कृत में पढ़ी नात, यूजर्स हो गए दीवाने
लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने कमेंट करके बताया कि अब वे भी बाहर जूस पीने से पहले सौ बार सोचेंगे. कुछ लोगों ने लिखा कि यह सिर्फ एक जूस वाले की बात नहीं है, बल्कि कई जगहों पर इस तरह की मिलावट आम बात हो गई है. वहीं कुछ यूजर्स ने प्रशासन से मांग की कि सड़क किनारे बिकने वाले जूस और अन्य खाने-पीने की चीजों की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो सके.
कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में भी कमेंट किए, तो कुछ ने गुस्सा जताते हुए इसे सीधे-सीधे धोखाधड़ी करार दिया. पोस्ट को हजारों लाइक्स और सैकड़ों रीट्वीट मिल चुके हैं, जिससे साफ पता चलता है कि यह मुद्दा आम जनता के लिए कितना गंभीर बन चुका है.
यह भी पढ़ें: सूमो पहलवान से अकेले भिड़ गया भारतीय शख्स, फिर हुआ ऐसा हाल





.jpg)