नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने सिर्फ इंसानों को ही नहीं बल्कि जानवरों को भी बुरी तरह प्रभावित किया है. इस बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर करीब 162 हो चुकी है और सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें कई पर्यटक भी शामिल हैं. बुधवार को अचानक आई इस बाढ़ ने नेपाल के तीन जिलों में भारी तबाही मचाई. इस त्रासदी का असर सिर्फ नेपाल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी देखने को मिला.
नेपाल से सटी कई नदियां और नाले उफान पर आ गए, जिसकी वजह से बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया. इसी बीच यूपी के बहराइच से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसमें इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवर भी इस आपदा का शिकार होते नजर आए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो में क्या नजर आ रहा है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कौड़ियाला नदी का पानी बहुत तेज रफ्तार से बह रहा है और इसी तेज बहाव में हाथियों का एक पूरा झुंड फंसा हुआ नजर आता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करीब 4 से 5 हाथी नेपाल की तरफ से बहते हुए पानी के तेज बहाव के साथ गिरजापुरी बैराज तक पहुंच जाते हैं. हाथी अपनी जान बचाने के लिए तेज बहाव के खिलाफ लगातार संघर्ष करते नजर आते हैं, जिसमें छोटे हाथी के बच्चे भी शामिल हैं. जानकारी मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और उन्होंने बिना देरी किए उन हाथियों को रेस्क्यू करवा लिया गया. बताया जा रहा है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने तुरंत बैराज के गेट बंद करवा दिए, जिससे नदी में पानी का बहाव काफी कम हो गया. पानी का बहाव कम होते ही धीरे-धीरे हाथी किनारे की तरफ बढ़ने लगे और वन कर्मियों ने पूरे झुंड को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
हम हिन्दुस्तानी हैं,सब सुख दुःख में साथ रहते हैं नेपाल से बाढ़ में बहकर बहराइच पहुंचे 5 हाथियों को बचा लिया गया।#Nepal pic.twitter.com/7STzdmA9wd
— SWAMI RAJ (@swamiraj636) August 26, 2026
यह भी पढ़ेंः यह कैसी सादगी? लंदन में अकबरुद्दीन ओवैसी की बेटी की शादी, भड़के यूजर्स
लोगों के इमोशनल रिएक्शन
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की आंखें नम हो गईं और लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि हम हिंदुस्तानी हैं और सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं, नेपाल से बाढ़ में बहकर बहराइच पहुंचे 5 हाथियों को सुरक्षित बचा लिया गया है. इस पोस्ट को हजारों लोगों ने देखा और कई लोगों ने इस पर अपनी भावनाएं भी जाहिर कीं. कई यूजर्स ने लिखा कि बेजुबान जानवरों को इस तरह मुसीबत में देखकर दिल दहल जाता है और वन विभाग की टीम की सूझबूझ की जमकर तारीफ की.
यह भी पढ़ेंः तबाही से पहले की शांति! लैंड स्लाइड से कैसे तहस-नहस हुआ नेपाल? देखें वीडियो





.jpg)