मॉल में पापा की परियों के बीच छिड़ा युद्ध, बाल नोच नोचकर पीटा

मॉल में पापा की परियों के बीच छिड़ा युद्ध, बाल नोच नोचकर पीटा


सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मॉल के फूड कोर्ट में युवतियों के बीच अचानक जमकर हाथापाई शुरू हो गई. बर्गर शॉप के पास टेबल-कुर्सियों के बीच कई लड़कियां एक-दूसरे पर टूट पड़ीं. बाल खींचने, धक्के मारने और धक्का-मुक्की का ऐसा सीन देखने को मिला कि आसपास के लोग अपने काम को छोड़ इस नजारे को देखने लगे. 

देखते-ही-देखते भीड़ इकट्ठी हो गई और लोग मोबाइल निकालकर घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने लगे. सिक्योरिटी गार्ड मौके पर मौजूद थे, लेकिन शुरुआती पलों में सिर्फ देखते नजर आए. यह वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मॉल में अचानक कितना हंगामा मच गया था.

वीडियो में क्या देखा गया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मॉल के फूड कोर्ट का सीन साफ नजर आ रहा है. अचानक कई युवतियां एक-दूसरे के करीब आ जाती हैं और झगड़ा शुरू हो जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि काली ड्रेस पहने लड़कियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर जोर-जोर से खींच रही हैं. एक युवती दूसरी को धक्का देती है तो सामने वाली भी उसी अंदाज में जवाब देती नजर आती है. बीच में कुछ लड़कियां एक-दूसरे को अलग करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन झगड़ा रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. 

सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद

वीडियो में सिक्योरिटी गार्ड भी मौके पर दिख रहे हैं. शुरू में वे सिर्फ घटना को देख रहे होते हैं. बाद में वे थोड़ा करीब आने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन इन पलों में वे सक्रिय रूप से बीच-बचाव करते नहीं दिख रहे. लड़कियां बार-बार एक-दूसरे पर मार करती दिख रही हैं. बाल खींचने और धक्का-मुक्की का सिलसिला कुछ देर तक ऐसे ही जारी रहता है.

यह भी पढ़ेंः मराठी नहीं बोल पाया ऑटो ड्राइवर! ट्रेन में जबरन चढ़ाने लगा ऑटो; Video वायरल

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो  शेयर किए जाने के बाद हजारों लोगों ने देखा है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.  एक यूजर ने लिखा, सिक्योरिटी मौजूद थी फिर भी सिर्फ देखती रही, ये क्या बात हुई. तो वही दूसरे यूजर ने कमेंट किया, मॉल में इतनी खुली मारपीट हो रही है और लोग सिर्फ वीडियो बना रहे हैं, कोई रोकने वाला नहीं. कुछ यूजर्स ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं.  एक अन्य यूजर ने लिखा, लड़कियां भी अब लौंडों की तरह लड़ने लगी हैं. 

यह भी पढ़ेंः गर्लफ्रेंड से कार पर कराए 3400 किस, लिपस्टिक के निशान देख आएगी हंसी