शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे फेमस एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और फिल्मों से लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. उन्हें बॉलीवुड का रोमांस किंग भी कहा जाता है. शाहरुख की फिल्मों की तरह उनका आलीशान घर मन्नत भी हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है. मुंबई में मौजूद यह घर लंबे समय से फैंस के लिए एक अट्रैक्शन पॉइंट रहा है. शाहरुख खान के घर की एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले अक्सर मन्नत के बाहर नजर आते हैं.
अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें मन्नत के अंदर का बेडरूम दिखाई दे रहा है. वीडियो में एक शख्स भी नजर आता है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह राजस्थान का रहने वाला हेल्पर है और मन्नत में काम करता है. हालांकि, सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर
वीडियो की शुरुआत घर के अंदर मौजूद एक बेडरूम की झलक से होती है. जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, कमरे में एक बड़ा बेड रखा हुआ है. इसके आसपास साइड टेबल, शीशा, लाइटिंग और मार्बल का फर्श नजर आता है. वीडियो बनाने वाला कैमरा धीरे-धीरे कमरे के दूसरे हिस्सों को दिखाता है और इसके बाद एक बड़ी खिड़की की तरफ जाता है.
खिड़की के पास पहुंचने पर बाहर का समुद्र का नजारा दिखाई देता है. इसी दौरान एक शख्स खिड़की के पास बैठा हुआ नजर आता है. वीडियो में उसे पॉलीथीन या प्लास्टिक शीट लगाने साथ ही उससे जुड़े किसी काम में बिजी देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति राजस्थान का हेल्पर है और शाहरुख खान के घर मन्नत में फिलहाल काम कर रहा है.
मन्नत के बाहर का भी दिखा नजारा
वीडियो में घर के बाहर का सीन दिखाया जाता है. यहां मन्नत के गेट के पास कई लोग नजर आते हैं. आसपास भी लोगों की आवाजाही दिखाई देती है. इसके बाद कैमरा दोबारा मन्नत के बाहर मौजूद लोगों और गेट की तरफ रहता है. वीडियो में जिस तरह से अंदर के कमरे और बाहर के हिस्से को दिखाया गया है, उसी के आधार पर सोशल मीडिया पर इसे मन्नत का वीडियो बताया जा रहा है. हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स की पहचान या उसके मन्नत में काम करने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए इस वीडियो के साथ किए जा रहे दावों को सोशल मीडिया दावे के तौर पर ही देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें – जब राहत के पिता भूल गए थे धुन, नुसरत फतेह अली खान ने Live संभाली थी कव्वाली
वीडियो पर यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से भी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स इसे फेक वीडियो बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि वीडियो में दिख रहा कमरा शाहरुख खान का नहीं है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह सोच रहा था कि शाहरुख खान के बेडरूम में सोने-चांदी की लाइट और कांच का बेड होगा, लेकिन यहां सब कुछ काफी नॉर्मल नजर आ रहा है.वहीं, एक अन्य यूजर ने वीडियो को लेकर सवाल उठाते हुए लिखा कि किसी और के बेडरूम को शाहरुख खान का बताया जा रहा है. कुछ कमेंट्स में वीडियो को फेक और बेकार भी कहा गया है.
यह भी पढ़ें – हाय क्या अदा है, हसीन मैम ने क्लास को ऐसे कराया खामोश- दिल दे बैठे यूजर्स





