सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आज के समय में काफी ज्यादा इस्तेमाल की जाती हैं. खासतौर पर युवाओं में इन प्लेटफॉर्म्स का काफी क्रेज देखने को मिलता है. ऐसे में Snapchat भी इन्हीं प्लेटफॉर्म में से एक है जो युवाओं के बीच काफी फेशम हो चुकी है. फोटो, वीडियो, स्टोरी और चैटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला ये ऐप कई दिलचस्प फीचर्स देता है. हालांकि, इन फीचर्स का गलत तरीके से इस्तेमाल आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. अगर आपने ऐप की प्राइवेसी सेटिंग्स को ठीक से नहीं समझा है तो आपकी लोकेशन, फोटो या दूसरी पर्सनल जानकारी दूसरों तक पहुंच सकती है.
Snap Map से सामने आ सकती है लोकेशन
आपको बता दें कि Snapchat का Snap Map फीचर दोस्तों की लोकेशन देखने और अपनी लोकेशन शेयर करने के लिए दिया गया एक फीचर है. ये फीचर यूजर्स के काफी काम जरूर आता है लेकिन इससे आपकी एक्टिविटी का भी अंदाजा लगाया जा सकता है. अगर लोकेशन शेयरिंग सभी दोस्तों या दूसरे लोगों के लिए खुली है तो ये आपकी प्राइवेसी के लिए जोखिम बन सकती है.
यह भी पढ़ें: Meta में AI पोस्ट कब हटाता है और कब पड़ती है इंसान की जरूरत? हो गया खुलासा
ऐसे में बेहतर है कि जरूरत न होने पर लोकेशन शेयरिंग बंद रखें या Ghost Mode का इस्तेमाल करें. इससे आपकी लाइव लोकेशन दूसरों को दिखाई नहीं देगी.
Screenshot लेने पर भी सावधान रहें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादातर लोग Snapchat का इसलिए इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यहां पर फोटो भेजने के बाद वो अपने आप डिलीट हो जाती है. इसीलिए यहां लोग ज्यादा लापरवाह हो जाते हैं. बता दें कि फोटो अपने आप डिलीट होने जाने का ये मतलब नहीं होता है कि कोई आपकी फोटो का स्क्रीनशॉट या दूसरे फोन से रिकॉर्ड नहीं कर सकता है. इसलिए Snapchat पर भी ऐसी कोई तस्वीर या वीडियो शेयर न करें जिसे सार्वजनिक होने पर आपको परेशानी हो सकती है.
My AI से चैटिंग में रहें सावधान
Snapchat में मौजूद My AI फीचर यूजर्स के सवालों का जवाब देने और बातचीत करने में मदद करता है. हालांकि, किसी भी AI चैटबॉट के साथ बातचीत करते समय पर्सनल जानकारी शेयर करने से ज्यादातर बचना ही बेहतर होता है.
पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी, OTP, घर का पता या दूसरी बहुत जरूरी जानकारी चैट में लिखना आपके लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है. सोशल मीडिया पर इस्तेमाल होने वाले किसी भी AI फीचर को अपनी पर्सनल डायरी की तरह इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें:
AI से पहले Data Center का क्या काम था? जानकर चौंक जाएंगे आप





