तेंदुए के हमले से भी नहीं घबराए डोगेश भाई, ऐसे किया पलटवार

तेंदुए के हमले से भी नहीं घबराए डोगेश भाई, ऐसे किया पलटवार


कहते हैं कि ‘जिगर बड़ा होना चाहिए, कद नहीं.’ इस बात को सच साबित कर दिखाया है एक मामूली से देसी कुत्ते ने. वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में चैन की नींद सो रहे इस कुत्ते पर जब एक खूंखार तेंदुए ने हमला किया, तो लगा कि अब बेजुबान की जान नहीं बचेगी. लेकिन फिर ‘डॉगेश भाई’ ने जो निडरता दिखाई, उसने जंगल के इस खतरनाक शिकारी के भी पसीने छुड़ा दिए. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

सोते हुए कुत्ते पर तेंदुए ने साधा निशाना

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के खुले इलाके में बड़े आराम से सो रहा था. तभी झाड़ियों के पीछे से एक तेंदुआ दबे पांव आता है. कुत्ता पूरी तरह बेखबर था और तेंदुआ उसे आसान शिकार समझकर उस पर टूट पड़ता है. लेकिन जैसे ही तेंदुए का पंजा कुत्ते को छूता है, खेल पूरी तरह पलट जाता है.

डरने के बजाय सीना तानकर खड़ा हुआ कुत्ता

हमला होते ही कुत्ता घबराने या भागने के बजाय बिजली की रफ्तार से उठ खड़ा होता है. मौत को सामने देखकर भी कुत्ते ने हार नहीं मानी. वह बिना एक कदम पीछे हटे, तेंदुए की आंखों में आंखें डालकर सीना तानकर खड़ा हो गया और पूरी ताकत से भौंकना शुरू कर दिया. कुत्ते का यह अप्रत्याशित रूप और उसकी भयानक दहाड़ देखकर तेंदुआ भी एक पल के लिए सन्न रह गया.

उल्टे पैर जंगल की तरफ भागा शिकारी

कुत्ते के जबरदस्त आत्मविश्वास, निडरता और आक्रामक रुख को देखकर तेंदुए का सारा शिकार करने का भूत उतर गया. उसे अंदाजा हो गया था कि यह शिकार इतना आसान नहीं होने वाला है. कुत्ते के बुलंद हौसले के आगे तेंदुए की हिम्मत टूट गई और वह चुपचाप उल्टे पैर जंगल की तरफ भाग निकला.

यह भी पढ़ें: 50 और 10 का नोट जोड़कर चीज खरीदने पहुंच गई मासूम, दुकानदार का रिएक्शन वायरल

नेटिजन्स बोले- ‘इसे कहते हैं असली एटीट्यूड’

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं. लोग कुत्ते के इस गजब के एटीट्यूड और निडरता की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “साइज से कुछ नहीं होता, जिगर होना चाहिए.” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “डॉगेश भाई ने बता दिया कि अपने इलाके में डरना मना है.” यह वीडियो अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: अब करो चोरी… ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो