फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन

फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन


फ्राइडे को सिनेमाघरों मे कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई. हालांकि थिएटर्स में पहले से मौजूद सभी फिल्मों की कमाई में मंदी देखी गई. यहां तक कि बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही ‘आवारापन 2’ को रवि तेजा की नई रिलीज से झटका मिला है. ‘बंटवारा 1947’ तो लाखों में सिमट गई. चलिए यहां ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ से लेकर ‘डीसी’ और ‘स्पाइडर मैन’ की शुक्रवार की कमाई जानते हैं.

आवारापन 2’ ने दूसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 9 हजार 858 शो में 5.50 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 119.00 करोड़ हो गया है. जबकि कुल ग्रॉस कलेक्शन 141.87 करोड़ रुपये हुआ है.

वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने आठवें दिन 1.00 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 27.30 करोड़ रुपये हो गया है. इसी के साथ वर्ल्डवाइड इसकी कुल ग्रॉस कमाई 169.17 करोड़ हो गई है.

बंटवारा 1947′ का दूसरे फ्राइडे का कितना रहा कलेक्शन?
सनी देओल की , ‘बंटवारा 1947’  बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई. इस फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 3 हजार 211 शो में 0.75 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ इसका भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 40.77 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 34.35 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं ओवरसीज में इस  फिल्म ने आठवें दिन 0.50 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 8.25 करोड़ हो गया है.वहीं वर्ल्डवाइड इसकी कुल ग्रॉस कमाई 49.02 करोड़ रुपये हुई है.

इरुमुडी’ का फ्राइडे का कलेक्शन कितना रहा?
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ सिनेमाघरों में शुक्रवार, 21 अगस्त को रिलीज हुई है. इस फिल्म ने पहले दिन सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2 हजार 673 शो में 14.80 करोड़ की नेट कमाई की.  इससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन ₹14.80 करोड़ हो गया जबकि कुल ग्रॉस कलेक्शन 17.20 करोड़ हुआ है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने कुल 7.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 24.20 करोड़ हो गया है.

विश्वनाथ एंड संस ने दूसरे फ्राइडे कितनी की कमाई
बता दें कि विश्वनाथ एंड संस ने रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 4.50 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 86.10 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 99.52 करोड़ रुपये हुआ है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने आठवें दिन 1.50 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 50.25 करोड़ हो गया है. जबकि दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 149.77 करोड़ रुपये हुआ है.

डीसी ने तीसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की डीसी तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 15वें दिन, डीसी (तमिल) ने 994 शो में 1.04 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 62.53 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 71.99 करोड़ रुपये हुआ है.

विदेशों में, फिल्म ने कुल 21.95 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 93.94 करोड़ रुपये हो गया है.

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने चौथे फ्राइडे कितनी की कमाई
टॉम हॉलैंड की स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे चौथे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. इस फिल्म ने सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक भारत में रिलीज के 23वें दिन यानी चौथे फ्राइडे को 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इसकी 23 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई 477.25 करोड़ रुपये हुई है.

ये भी पढ़ें:-‘आवारापन 2’ ने 8वें दिन भी मचाई धूम, जानें- साल की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री करने से है कितनी दूर