सनी देओल और प्रीति जिंटा इन दिनों फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स ने भी तारीफ की. सनी ने एक बार फिर से स्क्रीन पर अपनी दहाड़ से सारी लाइमलाइट चुरा ली है. फिल्म धीमा ही सही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी पकड़ बनाए हुए है. इसी बीच जहां लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं वहीं, हेमा मालिनी ने भी इसे देखा और इसका रिव्यू किया. वो सनी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई हैं. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
दरअसल, हेमा मालिनी ने ‘बंटवारा 1947’ देखने के बाद एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने लिखा, ‘मैंने कल ‘बंटवारा 1947’ फिल्म देखी. ये फिल्म शानदार है और इसका मैसेज बिल्कुल साफ है कि आज देश को किस चीज की जरूरत है. ये हमें याद दिलाती है कि नफरत और बंटवारे से कहीं ज्यादा जरूरी इंसानियत, एक-दूसरे का सम्मान और भाईचारा है.’
यह भी पढ़ें: 15 साल से नहीं दी एक भी हिट, अब ‘आवारापन 2’ ने पार लगाई इमरान हाशमी की नैया? जानें प्रॉफिट
हेमा मालिनी ने एक्टर्स की तारीफ की
हेमा मालिनी ने आगे लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि ये खूबसूरत संदेश लोगों को अपनी सोच बदलने और नफरत की जगह प्यार और दया को चुनने के लिए प्रेरित करेगा. राजकुमार संतोषी का निर्देशन शानदार है और सनी देओल और शबाना आजमी ने बेहतरीन काम किया है. फिल्म की कास्ट में करण देओल और प्रीति जिंटा ने भी अच्छा काम किया है. आमिर खान को ऐसे यादगार संदेश वाली फिल्म बनाने के लिए बधाई, जिसका मैसेज आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है.’
I watched the movie “Batwara” yday. Simply brilliant with a clear message that conveys what the nation needs today.
It reminds us that humanity, mutual respect, and harmony are far more important than hatred and division. I hope this beautiful message inspires people to change… pic.twitter.com/vR12C4ObjA
— Hema Malini (@dreamgirlhema) August 17, 2026
‘बंटवारा 1947’ के ओपनिंग वीकेंड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बहरहाल, अगर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो इसने अपने ओपनिंग वीकेंड में कमाल का बिजनेस किया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़, दूसरे दिन 13.50 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने तीन दिनों में 26.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. फर्स्ट मंडे को भी इसकी कमाई जारी है.
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
‘बंटवारा 1947’ के बारे में
बहरहाल, अगर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के बारे में बात की जाए तो इस मूवी में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. इसके जरिए सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी को 8 सालों के बाद स्क्रीन पर वापसी की है. दोनों को आखिरी बार फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में देखा गया था, जो कि फ्लॉप रही थी. इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन ने किया है. मूवी को 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर में रिलीज किया गया था.





