सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11


भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार से गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 2 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा. टीम इंडिया का ये 600वां टेस्ट होगा, इससे पहले दुनिया में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ही हैं जिन्होंने 600 या इससे ज्यादा टेस्ट खेले. मुख्य स्क्वॉड के एलान के बाद से इसमें 2 बदलाव किए जा चुके हैं. जसप्रीत बुमराह की जगह आकिब नबी और साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को शामिल किया गया है. हालांकि रिप्लेसमेंट बनकर आए इन दोनों खिलाड़ियों के लिए आकाश चोपड़ा की प्लेइंग 11 में जगह नहीं है.

आकाश चोपड़ा ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करते उन 11 खिलाड़ियों के नाम बताए, जिन्हें वह गॉल टेस्ट में भारत की प्लेइंग 11 में देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा, “ओपनर्स के तौर पर मैं केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को चुनूंगा, इसमें कोई शक भी नहीं है.

3 नंबर पर कौन?

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “3 नंबर पर सवाल था, क्योंकि साई सुदर्शन नहीं हैं. मैं तो इस पोजीशन पर देवदत्त पडिक्कल को चुन रहा हूं. वो कमाल की फॉर्म में है. नंबर 4 पर कप्तान शुभमन गिल और 5 पर विकेटकीपर ऋषभ पंत.

छठे नंबर पर खेल सकते हैं सरफराज?

आकाश चोपड़ा ने कहा, “इस पोजीशन पर क्या सरफराज खान की तरफ जा सकते हैं? लेकिन मैं तो ध्रुव जुरेल को रखूंगा। स्पिन तो ये भी अच्छी खेलते हैं.

यह भी पढ़ें- रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

उन्होंने 3 स्पिनर्स के रूप में उन्होंने रवींद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव को चुना. 2 तेज गेंदबाजों के रूप में उन्होंने मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया.

श्रीलंका के खिलाफ भारत का टेस्ट स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.

यह भी पढ़ें- वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा