फिर और क्या चाहिए? रिद्धि ठक्कर का आखिरी वीडियो देख आ जाएंगे आंसू

फिर और क्या चाहिए? रिद्धि ठक्कर का आखिरी वीडियो देख आ जाएंगे आंसू


Riddhi Thakkar Last Video: मुंबई की 24 वर्षीय बाइकर रिद्धि ठक्कर बाइक से सफर करते हुए खूबसूरत जगहों और अपनी जिंदगी के पलों को कैमरे में कैद करती थीं. उनका एक आखिरी वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है. जिस वीडियो में वह अपने सफर, बाइक और खूबसूरत नजारों को दिखाती नजर आईं, उसके बाद एक सड़क हादसे में उनकी मौत की खबर सामने आई. यह वीडियो एक्स पर {@Delhiite_} द्वारा शेयर किया गया है जिसे हजारों बार देख चुके हैं.

 खूबसूरत नजारों के बीच रिकॉर्ड किया आखिरी वीडियो

रिद्धि ठक्कर बाइक से लंबी यात्राएं करने के लिए जानी जाती थीं. वह अपने सफर के दौरान रास्तों, प्रकृति और आसपास के नजारों को वीडियो में रिकॉर्ड करती थीं. उनके सोशल मीडिया कंटेंट में बाइकिंग के साथ साथ यात्रा का अनुभव भी नजर आता था. वायरल हो रहे वीडियो में रिद्धि अपने अंदाज में सफर को कैमरे में दिखाती नजर आती हैं. वह अपनी बाइक की तरफ इशारा करती हैं और सामने के खूबसूरत नजारे को दिखाते हुए कहती है “ये हूँ मैं, और ये है मेरा बाइक, और ये है प्यारा सा व्यू, और क्या ही चाहे एक इंसान को, एक बाइकर को, क्या सुकून है यार”. वीडियो में उनका उत्साह और सफर का आनंद साफ नजर आता है.

यह भी पढ़ें: मां तो मां होती है… गाय के बछड़े को दूध पिलाती कुतिया का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ में हुआ सड़क हादसा

रिपोर्ट्स के मुताबिक रिद्धि महाराष्ट्र से बाइक यात्रा पर निकली थीं और करीब 20 बाइकर्स के समूह के साथ सफर कर रही थीं.  उनका ग्रुप छत्तीसगढ़ के रास्ते बस्तर की ओर जा रहा था. 12 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के पास मार्काटोला घाट क्षेत्र में रिद्धि की बाइक हादसे का शिकार हो गई. मिडीया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मोटरसाइकिल की एक ट्रेलर ट्रक से टक्कर हुई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.

पिता के सामने आया शव 

हादसे के बाद जब रिद्धि का शव उनके पिता के सामने लाया गया तो वह भावुक हो गए. रिपोर्ट में उनके पिता के रो पड़े यह दृश्य इस पूरे मामले के सबसे भावुक पहलुओं में से एक बन गया है. रिद्धि की यात्रा से जुड़े वीडियो अब उनके परिवार, दोस्तों और उन्हें फॉलो करने वाले लोगों के लिए उनकी याद बन गए हैं. 

यूजर्स की प्रतिक्रिया

रिद्धि ठक्कर के वीडियो पर यूजर्स ने भावुक होकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “यह दिल तोड़ देने वाला है…” वहीं एक अन्य यूजर ने रिद्धि के बाइकिंग के जुनून को याद करते हुए कहा, “जिस काम से आपको प्यार हो, उसी को करते हुए जिंदगी खत्म होना अपने आप में एक लाइफ गोल है.” एक यूजर ने बाइकिंग के लिए अपने लगाव को जाहिर करते हुए लिखा, “मोटरबाइक्स प्यार हैं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.” एक अन्य यूजर ने दोपहिया सफर को अलग अंदाज में बताते हुए लिखा, “चार पहिया वाहन आपके शरीर को लेकर चलता है, लेकिन दो पहिया वाहन आपकी आत्मा को लेकर चलता है.” इन प्रतिक्रियाओं में रिद्धि के बाइकिंग के जुनून, उनके सफर और उनके आखिरी वीडियो को लेकर लोगों की भावनाएं साफ दिखाई देती हैं.

यह भी पढ़ें: पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल