पहले पिता मरे फिर मां और अब खुद को ट्यूमर, नौजवान की कहानी सुन आ जाएंगे आंसू

पहले पिता मरे फिर मां और अब खुद को ट्यूमर, नौजवान की कहानी सुन आ जाएंगे आंसू


सय्यद हामिद का वो शेर तो आपको याद होगा. ” एक दो जख्म नहीं सारा बदन है छलनी, दर्द बेचारा परेशान है कहां से उठे” हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवा शख्स अपनी जिंदगी के गम बता रहा है. वीडियो देखकर आप कितने ही गम में हों, आपको अपने सारे गम कम लगेंगे. इंटरनेट पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं.

मां बहन और पिता सब को खो चुका है शख्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक जवान लड़का अपना दुख बताता दिखाई दे रहा है. लड़के ने अपनी जिंदगी की दुखभरी कहानी लोगों के साथ शेयर की है जिसमें वो कह रहा है कि उसने अपनी मां, पिता और बहन को खो दिया है और अब वो अकेला रहता है. भगवान ने मुझे ही सारे गम देने के लिए चुना है. इसके बाद वो जिस बात का खुलासा करता है वो बेहद चौंकाने वाला है.

खुद भी इस गंभीर बीमारी से जूझ रहा है

वीडियो में आगे लड़का सारी उम्मीदें हारता हुआ दिखाई देता है और कहता है कि फिलहाल वो खुद भी ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहा है. यानी एक ओर तो उसने अपने परिवार के सभी सदस्यों को खो दिया है और दूसरी ओर उसे खुद भी ब्रेन ट्यूमर हो गया है. उसकी कहानी सुन सोशल मीडिया पर लोग काफी भावुक हो गए हैं. वीडियो में लड़का अपनी दवाएं भी दिखाता है और कहता है कि ये दवाएं मुझे इसलिए खानी पड़ रही है ताकी मैं जिंदा रह सकूं.

यह भी पढ़ेंः मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब

यूजर्स बोले, हमें पता दो मदद पहुंचाएंगे

अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल गया है और लोग लड़के के लिए सहानुभूति दिखा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई तुम हिम्मत ना हारो, हमें अपना पता दो, हम आपकी मदद करेंगे. एक और यूजर ने लिखा…हम आपके लिए दुआ कर सकते हैं, ऊपर वाला तुम्हारी जिंदगी जरूर बदलेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये बहुत टूटा हुआ है इसकी आवाज से लग रहा है, प्लीज कोई इसकी मदद के लिए पहुंचो.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन