पाकिस्तान की PIA संभालने वाले थे Air India के नए CEO टेवोलडे, पढ़ें रोचक कहानी

पाकिस्तान की PIA संभालने वाले थे Air India के नए CEO टेवोलडे, पढ़ें रोचक कहानी


Air India CEO Tewolde Gebremariam: एयर इंडिया को नया CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर मिल गया है. टाटा ग्रुप ने Ethiopian Airlines के पूर्व प्रमुख टेवोलडे गेब्रेमारियम को ये जिम्मेदारी सौंपी है. दिलचस्प बात ये है कि एयर इंडिया की कमान संभालने से पहले उनका नाम पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के नए CEO के लिए भी चर्चा में था. पीआईए उनकी जिम्मेदारी का ऐलान करने की तैयारी में थी, लेकिन इससे पहले ही एयर इंडिया ने उन्हें अपना नया प्रमुख बना दिया.

PIA में भी सबसे आगे था नाम

रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई में PIA के प्राइवेट होने के बाद एयरलाइन को नई दिशा देने के लिए टेवोलडे गेब्रेमारियम का नाम सबसे आगे चल रहा था. बताया गया कि उनका नाम लगभग फिक्स माना जा रहा था और सिर्फ जरूरी सिक्योरिटी क्लियरेंस मिलने का इंतजार था. PIA के ऑफिसर का मानना था कि उनके अनुभव से एयरलाइन को फिर से मजबूत बनाया जा सकता है.

इसी बीच टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया के लिए दुनियाभर में नए CEO की तलाश पूरी करते हुए टेवोलडे को इस पद के लिए चुन लिया.  एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि बड़े लेवल पर एयरलाइन को बदलने, बेहतर कामकाज और मुनाफे के साथ चलाने का उनका तजुर्बा कंपनी के आने वाले समय की ग्रोथ में अहम साबित होगा.

यह भी पढ़ें: इमरजेंसी फंड बनाने का सही तरीका क्या है, FD में पैसा लगाएं या सोने में?

टेवोलडे गेब्रेमारियम ने 2011 से 2022 तक Ethiopian Airlines Group के CEO के रूप में काम किया. उनके रहते हुए एयरलाइन अफ्रीका की सबसे बड़ी एयरलाइन ग्रुप बनी. इस दौरान एयरलाइन में कई नए विमान शामिल किए गए,कई नए अंतरराष्ट्रीय रूट शुरू किए और Addis Ababa को अफ्रीका के बड़े एविएशन हब के रूप में बनाया. 2022 में उन्होंने सेहत की वजह से पद छोड़ दिया था.

अब एयर इंडिया को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी

नई जिम्मेदारी मिलने पर टेवोलडे ने कहा कि एयर इंडिया का जिम्मेदारी लेना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि एयर इंडिया की सर्विस पहले से और अच्छी हो, यात्रियों को बेहतर सर्विस मिले और कंपनी लगातार आगे जाय. एयर इंडिया ने पूर्व CEO कैंपबेल विल्सन के काम की भी तारीफ की. कंपनी का कहना है कि अब उसका पूरा ध्यान ज्यादा मुनाफा कमाने, दूसरे देशों में अपनी पहुंच बढ़ाने और यात्रियों को पहले से बेहतर सर्विस देने पर रहेगा.

यह भी पढ़ें: Stock Market Today: शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24,600 के पार