5 अगस्त को आपके शहर में कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, देखें एलपीजी की रेट लिस्ट

5 अगस्त को आपके शहर में कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, देखें एलपीजी की रेट लिस्ट


LPG Price Today 5 August 2026: अगर आपके घर का भी गैस सिलेंडर खत्म होने वाला है तो ये खबर आपके काम की है. इस महंगाई में जहां पेट्रोल- डीजल के दाम भी आसमां छू रहे हैं, ऐसे में एलपीजी को लेकर रोज घबराहट लगी रहती है. लोग हर दिन इसके रेट चेक करते हैं और पता करते हैं कि कहीं दाम कम तो नहीं हुए. इसी राहत की उम्मीद में अगर आप भी नई बुकिंग करने वाले हैं तो यहां से पहले 14 किलो और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का रेट चेक कर लें. 

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम- 

  • दिल्ली- 942 रुपए
  • नोएडा- 939.50 रुपए
  • गाजियाबाद- 939.50 रुपए
  • मुंबई- 941.50 रुपए
  • पटना- 1031.50 रुपए
  • लखनऊ- 979.50 रुपए
  • हैदराबाद- 994 रुपए
  • बेंगलुरू- 944.50 रुपए
  • चेन्नई- 957.50 रुपए
  • रांची- 999.50 रुपए

आज से 110 रुपए प्रति लीटर मिलेगा E20 पेट्रोल? पेट्रोलियम मंत्रालय ने क्या बताया

कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम- 

  • दिल्ली- 2738 रुपए
  • नोएडा- 2738 रुपए
  • गाजियाबाद- 2738 रुपए
  • मुंबई- 2691.50 रुपए
  • पटना- 3018 रुपए
  • लखनऊ- 2860.50 रुपए
  • हैदराबाद- 2985 रुपए
  • बेंगलुरू- 2821 रुपए
  • चेन्नई- 2906 रुपए
  • रांची- 2922 रुपए

क्या बढ़ सकते हैं गैस सिलेंडर के दाम? 
हां, आगे चलकर हो सकता है एलपीजी के रेट में बदलाव नजर आए. हालांकि ये अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और एलपीजी की लागत, वैश्विक सप्लाई चेन और मिडिल ईस्ट के हालातों पर भी निर्भर करता है. 

3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट

आखिरी बार कब बदले थे दाम?

हाल ही में 1 अगस्त को तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में करीब 200 रुपए की कटौती की है, जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं. 

गैस सब्सिडी में कितना आता है?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत साल 2026 में 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर पर 300 रुपए प्रति सिलेंडर की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में आती है. हालांकि, सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए एक साल में मिलने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर अब अधिकतम 4 सिलेंडर प्रति वर्ष कर दी है.